मधुबनी में खौफनाक वारदात, ग्रामीणों के डर से तालाब में कूदे प्रेमी जोड़े में युवक की मौत
Madhubani Crime News: बिहार का मधुबनी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां ग्रामीण के डर से तालाब में कूदे प्रेम जोड़े में से युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जांच में जुड़ी हरलाखी थाना पुलिस।
Updated May 16 2026 08:26 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Madhubani, Bihar, India
बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी में ग्रामीणों के डर से तालाब में कूदे प्रेमी जोड़े, जिसमें युवक की डूबने से मौत हो गई जबकि युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मृतक की पहचान उमगांव निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे शिवम अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गांव के बगीचे में गया था। दोनों तालाब के किनारे बातचीत कर रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी। तभी पकड़े जाने के डर से दोनों ने घबराकर तालाब में छलांग लगा दी। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि स्थानीय लोगों ने युवती को बाहर निकाल लिया, लेकिन शिवम को बांस-बल्ले दिखाकर बाहर नहीं आने दिया। तैरना न जानने के कारण शिवम गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया।
Read: औरंगाबाद में 10 वर्षीय लापता बच्चे का तालाब में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
करीब 1 घंटे बाद सूचना मिलने पर, उमगांव से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शिवम को तालाब से बाहर निकाला गया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इससे लोगों में काफी गुस्सा भड़क उठा और जमकर अस्पताल में हंगामा किया। बाद में शिवम को बासोपट्टी के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के अनुसार, इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।