औरंगाबाद पुलिस का शराब माफिया पर प्रहार: झड़ी नदी के किनारे चल रही दो अवैध भट्ठियां ध्वस्त, 6000 लीटर जावा महुआ नष्ट

औरंगाबाद के आजन (मदनपुर) थाना क्षेत्र में पुलिस ने झड़ी नदी किनारे छापेमारी कर 2 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया। 6000 लीटर जावा महुआ नष्ट कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

औरंगाबाद पुलिस का शराब माफिया पर प्रहार: झड़ी नदी के किनारे चल रही दो अवैध भट्ठियां ध्वस्त, 6000 लीटर जावा महुआ नष्ट

Apr 08 2026 11:37 am

Editor: Panthalassa Team | Location: Madanpur, Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

मदनपुर (औरंगाबाद): बिहार में शराबबंदी के कानून को सख्त तरीके से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी शराब माफिया अवैध तरीके से शराब बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी बीच आजन (मदनपुर) थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए नदी के किनारे भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की भट्टी को ध्वस्त किया।


नदी की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्राम पीतांबरा के समीप झड़ी नदी के किनारे सुनसान इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही आजन थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने एक टीम बनाया और चिन्हित स्थल पर छापेमारी करने पहुंच गए।


6000 लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट

छापेमारी के दौरान पुलिस को 6000 लीटर जावा महुआ मिला। जिसे शराब माफियाओं ने भारी मात्रा में ड्रामा और बर्तनों में तैयार करके रखा था। मौके पर ही पुलिस बल ने इसे बहाकर नष्ट किया और शराब बनाने वाले तमाम औजार और उपकरण के साथ-साथ चूल्हे को भी ध्वस्त कर दिया है।


एक तस्कर गिरफ्तार, 40 लीटर शराब जब्त

पुलिस ने छापेमारी के दौरान ही 40 लीटर तैयार किया हुआ देसी महुआ शराब भी जप्त किया। इस कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दशरथ रिकियासन पिता लालधारी रिकियासन के रूप में की गई है। जो ग्राम छालीदोहर (थाना आजन) का निवासी है।