Allu Arjun Birthday: प्रज्ञा नयन ने 'पुष्पा' स्टार को दी जन्मदिन की बधाई, 'राका' के पोस्टर ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर प्रज्ञा नयन ने दी बधाई। जानें उनकी नई फिल्म 'RAAKA' के फर्स्ट लुक और 2026 की आने वाली फिल्मों के बारे में पूरी जानकारी।

Allu Arjun Birthday: प्रज्ञा नयन ने 'पुष्पा' स्टार को दी जन्मदिन की बधाई, 'राका' के पोस्टर ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

Updated Apr 08 2026 08:04 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Hyderabad, Telangana, India

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की आज 44वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों पेंशन को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच साउथ सिनेमा की उभरती हुई एक्ट्रेस प्रज्ञा नयन ने भी अल्लू अर्जुन को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। 


प्रज्ञा नयन ने सोशल मीडिया पर जताया प्यार

तेलुगु फिल्मों लोकप्रिय अभिनेत्री प्रज्ञा नयन अपने सोशल मीडिया हैंडल से अल्लू अर्जुन की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई दीं। प्रज्ञा ने लिखा कि अल्लू अर्जुन की मेहनत और बड़े पर्दे पर उनका स्वैग हर कलाकार के लिए प्रेरणा है। अभिनेत्री ने अल्लू अर्जुन की स्वास्थ्य और उनकी आने वाली फिल्मों की ब्लॉकबस्टर सफलता की कामना की है। सोशल मीडिया पर प्रज्ञा का यह पोस्ट फैन के बीच को वायरल हो रहा है।

जन्मदिन पर फैंस का सैलाब और पुलिस का लाठीचार्ज

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर हैदराबाद स्थित उनके जुबली हिल्स वाले घर के बाहर मंगलवार के रात से ही हजारों फैंस का जमा हो गये थे। जिसके कारण भीड़ इतनी अनियंत्रित हो गई थी कि पुलिस को संभालने के लिए हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि अभिनेता ने आधी रात को अपने घर के बालकनी पर फैंस का अभिवादन करने आए तो पूरा इलाका पुष्पा के नारों से गूंज उठा।


जन्मदिन का सबसे बड़ा गिफ्ट: फिल्म 'RAAKA' का ऐलान

अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। मशहूर डायरेक्टर एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी फिल्म राका (RAAKA) का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। जिसमें अल्लू अर्जुन एक खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। जिसकी तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्मों से की जा रही है।