सासाराम स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Train Fire News Bihar Today: बिहार के सासाराम से सोमवार सुबह एक बड़ी और डराने वाली खबर सामने आई है, जहां ट्रेन की बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में कई बोगियां जलकर खाक हो गईं। जानिए पूरी खबर।

सासाराम स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Updated May 18 2026 10:07 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Sasaram, Rohtas, Bihar, India

Sasaram News: बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पांचवी बोगी तक फैलती चली गई, जिससे बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि चौथी बोगी का पिछला हिस्सा भी इसकी चपेट में आ गया। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल है और सभी यात्री दहशत में हैं।


शौचालय से उठ रहा था धुआं

जानकारी के मुताबिक, सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और इसमें यात्री धीरे-धीरे सवार हो रहे थे, तभी ट्रेन के बी-3 कोच के शौचालय (टॉयलेट) से धुआं उठता दिखाई दिया। धुआं देख स्टेशन के आसपास के लोगों ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 5:45 बजे की है।

Ads


सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आग की खबर मिलते ही स्थानीय कर्मचारी, रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल तुरंत अपनी बहादुरी दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित कोच से बाहर निकाला और पूरे प्लेटफॉर्म को खाली कराया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिससे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह ट्रेन सुबह 6:45 बजे सासाराम से खुलने वाली थी, इसलिए बोगियों में ज्यादा यात्री सवार नहीं थे। 


शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या कोई गंभीर तकनीकी खराबी हो सकती है। फिलहाल, रेलवे प्रशासन इस पूरे मामले को पूरी गहन तरीके से जांच में जुड़ी हुई है और पता लगा रही है कि इस हादसे का सही कारण क्या है।

Ads