Aurangabad News: ओबरा में 4 वर्षीय मासूम का अपहरण, जांच के लिए SIT गठित

Obra Aurangabad kidnapping case: 4 वर्षीय मासूम बच्चे को मंदिर परिसर से किया गया अपहरण। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई संदिग्ध महिला। IG विकास वैभव ने जांच के लिए बनाई SIT।

Aurangabad News: ओबरा में 4 वर्षीय मासूम का अपहरण, जांच के लिए SIT गठित

औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील खबर सामने आई है, जहां एक मंदिर परिसर से 4 वर्षीय मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले को गंभीरता से देखते हुए मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री विकास वैभव ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए एक अनुसंधान दल का गठन किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और अफरा-तफरी का माहौल है।


क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चा ओबरा के सूर्य मंदिर रोड के रहने वाले सुधीर प्रसाद का 4 वर्षीय पुत्र आदविक परासर है और वह 16 मई 2026 को ओबरा थाना क्षेत्र स्थित देवी मंदिर परिसर से अचानक गायब हो गया। परिवार को बच्चे के लापता होने की सूचना मिली, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले की सूचना ओबरा थाना को तुरंत दी गई और तत्काल प्राथमिकी दर्ज़ कर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।

Ads


Read: सासाराम स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी


CCTV फुटेज से मिला बड़ा सुराग

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जब मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, तो बड़ा सुराग मिला। जिसमें एक अज्ञात महिला मासूम बच्चे को गोद में उठाकर अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पहुंची और वहां से ट्रेन पकड़कर किसी दूसरी जगह के लिए रवाना हो गई।


बच्चे की तलाश में जुटी SIT

मामले को गंभीरता से देखते हुए, पुलिस महानिरीक्षक ने दाउदनगर के अपर पुलिस अधीक्षक-सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस और अन्य टेक्निकल एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगी। पुलिस मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी नेटवर्क की मदद से मासूम बच्चों के सुरक्षित घर वापसी और महिला की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Ads