दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन की बड़ी पहल, प्रखंडों में लगेंगे विशेष शिविर

औरंगाबाद जिला प्रशासन द्वारा मई 2026 में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें UDID कार्ड, पेंशन और ट्राईसाइकिल जैसी सुविधाओं का लाभ उठाएं। पूरी सूची यहाँ देखें।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन की बड़ी पहल, प्रखंडों में लगेंगे विशेष शिविर

Divyangjan Special Camp Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सम्मान के साथ सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है, ताकि जिले के हर दिव्यांग व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं की सुविधा मिल सके।


इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को निम्नलिखित सेवाओं के लिए ऑन-द-स्पॉट सहायता और पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी:

Ads
  • पेंशन योजना: सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए नए आवेदन और समस्याओं का निराकरण।
  • UDID कार्ड: दिव्यांगता प्रमाण पत्र (Unique Disability ID) के लिए पंजीकरण।
  • सहायक उपकरण: ट्राईसाइकिल, बैसाखी एवं अन्य आवश्यक उपकरणों का वितरण एवं पंजीकरण।
  • सरकारी योजनाएं: केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी।


शिविरों का पूरा शेड्यूल (मई 2026)

प्रशासन ने आम जन की सुविधा के लिए तिथि वार और स्थान वार सूची जारी की है:

तिथि - स्थल (स्थान)

Ads

04 मई - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बारुण

05 मई - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, दाउदनगर

Ads

06 मई - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, देव

07 मई - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गोह

Ads

08 मई - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हसपुरा

09 मई - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुटुम्बा

Ads

11 मई - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मदनपुर

12 मई - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नवीनगर

Ads

13 मई - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ओबरा

14 मई - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रफीगंज

Ads

नोट: सदर अस्पताल, औरंगाबाद में 02 मई को प्रथम शिविर का सफल आयोजन किया जा चुका है।


प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन, औरंगाबाद ने सभी दिव्यांगजनों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर निर्धारित तिथि को पहुँचकर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। शिविर में आते समय अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और पुराने दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि हो तो) अपने साथ लेकर आएं, ताकि पंजीकरण की प्रक्रिया करने में आसानी हो सके।

Ads

जिला प्रशासन द्वारा इस पहल से न केवल दिव्यांगजनों को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक सुधार आएगा।