औरंगाबाद में जाम से मिलेगी राहत, शहर की पुरानी सब्जी मंडी होगी शिफ्ट, SDM ने जारी किया अल्टीमेटम

औरंगाबाद शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति! SDM ने सब्जी और फल मंडी को सिन्हा कॉलेज और नई जेल के पास शिफ्ट करने का दिया सख्त आदेश।

औरंगाबाद में जाम से मिलेगी राहत, शहर की पुरानी सब्जी मंडी होगी शिफ्ट, SDM ने जारी किया अल्टीमेटम

बिहार के औरंगाबाद शहर में सब्जी मंडी में लगने वाली जाम को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला एसडीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ओल्ड जीटी रोड से सब्जी मंडी की ओर जाने वाले रास्ते में बैरिकेडिंग लगाया जाए।

इसके अलावा सब्जी मंडी के दुकान को भी अलग जगह शिफ्ट करने का आदेश जारी किया है। प्रशासनिक बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सब्जी विक्रेता और फल विक्रेता के लिए दो अलग जगह तय किया गया है। जिसमें फल विक्रेता सिंह कॉलेज के पास अपनी दुकान लगाएंगे तो वहीं सब्जी विक्रेता नई जेल के पास शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: महुआ धाम औरंगाबाद : बिहार का वो रहस्यमयी मंदिर, जहाँ 'भूत-प्रेत' से मिलती है मुक्ति


काली क्लब और ओल्ड जीटी रोड की भी बदलेगी सूरत

सब्जी मंडी के अलावा औरंगाबाद में अन्य जम के मुख्य केंद्रों पर भी प्रशासन की पैनी नजर है। सब्जी मंडी के समीप काली क्लब में भी ट्रको का अवैध पड़ाव होने के कारण ट्रैफिक जाम की वजह से लोग परेशान होते हैं। जिसके लिए क्लब के अध्यक्ष और सचिव को आदेश दिया गया है कि परिसर में बैरिकेडिंग की व्यवस्था करें ताकि ट्रक सड़क पर खड़ा ना हो और यातायात में परेशानी ना उठाना पड़े।औरंगाबाद जिला प्रशासन की अगर यह निर्देश का पालन होता है तो नगर वासियों के लिए सुकून भरा पल होगा।

यह भी पढ़ें: नागा बिगहा रोड का कायाकल्प, 67 लाख की लागत से बन रही आधुनिक 'रबर रोड'



क्योंकि सब्जी मंडी के क्षेत्र से गुजरा किसी चुनौती से कम नहीं था, पतली गली और सब्जी के ठेलो के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल होता था। प्रशासन का इस कदम से न केवल ट्रैफिक कम होगा बल्कि सिंह कॉलेज और नई जेल रोड के आसपास क्षेत्र में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी। शहर के इस मास्टर प्लान की उच्चस्तरीय बैठक में डीटीओ सुनंदा कुमारी, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता और रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।