CM भगवंत मान को मानसा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब 20 मई को होगी अगली सुनवाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मानसा कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पूर्व विधायक नाजर सिंह मानशाहिया मानहानि मामले में अदालत ने मान की पेशी से छूट की अर्जी मंजूर कर अगली सुनवाई 20 मई तक टाल दी है।

CM भगवंत मान को मानसा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब 20 मई को होगी अगली सुनवाई

Updated May 01 2026 04:48 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Punjab, India

Bhagwant Mann Mansa Court Relief: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पूर्व विधायक नाजर सिंह मानशाहिया के द्वारा दायर की गई मानहानि के मामले में बड़ी राहत मिली है। मानसा के जिला अदालत ने मुख्यमंत्री की पेशी से छुट की अर्जी को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 20 में तक के लिए टाल दी है। 

क्या विवाद 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुआ था जिसमें पूरे विधायक नजर से मानशाहिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऊपर गंभीर लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी कि, भगवंत मान ने राजनीतिक पद दिलाने के लालच में करोड़ों रुपए की दल बदल किया था।

Ads


अदालत में होनी थी पेशी

आज के इस मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी थी लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के कानूनी दल ने याचिका दायर करते हुए अदालत से पेशी की छूट की अर्जी डाली थी। अर्जी में बताया था कि मुख्यमंत्री वर्तमान में पंजाब विधानसभा के विशेष कार्य और सरकारी कामकाज में व्यस्त है। प्रशासनिक और संवैधानिक जिम्मेदारियों के चलते अदालत में उनका पेश होना संभव नहीं है। अदालत ने दी गई याचिका पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री को एक दिन की व्यक्तिगत पेशी छूट दे दिया और सुनवाई को अगली तारीख 20 मई तक बढ़ा दी है।