औरंगाबाद के कोबरा जवान राकेश कुमार शहीद, गांव में पसरा सन्नाटा
सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान औरंगाबाद हसपुरा प्रखंड के रहने वाले राकेश कुमार शहीद हो गए। परिवार में पसरा मातम। पढ़े पूरी ख़बर।
Apr 09 2026 11:05 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Aurangabad News: झारखंड राज्य के सारंडा जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकले औरंगाबाद जिले का हसपुरा प्रखंड अंतर्गत धमनी टोले शांभो पर गांव के सीआरपीएफ 210 कोबरा बटालियन जवान राकेश कुमार के दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए, जिससे उनके मौके पर ही मौत हो। गई इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार के देर रात कोबरा बटालियन की टीम सारंडा के घने जंगलों में बाबू डेरा कैंप के पास नक्सल विरोधी का सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गई, तेज आंधी और तूफान के कारण 30 वर्षीय सीआरपीएफ जवान राकेश कुमार के ऊपर एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला, और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले गए। लेकिन चोट गंभीर होने के कारण वह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Read: औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत
राकेश कुमार अपनी बहादुर के लिए जाने जाते थे। वह 2012 में सीआरपीएफ में ज्वाइन हुए थे। उनके भाई विक्रम कुमार ने बताया कि राकेश पांच मार्च को एक महीना ही छुट्टी बिता कर वापस ड्यूटी पर गए थे। लेकिन उन्हें क्या पता कि परिवार से आखिरी मुलाकात होगी।
राकेश कुमार के 2014 में पिंकी देवी से शादी हुई थी। और वह चारों भाइयों में से सबसे बड़े थे।मृतक अपने पीछे तीन भाई, पत्नी, तीन बेटियां और एक चार वर्षीय पुत्र को छोड़ गए। उनकी शहादत की खबर मिलते ही गांव के चूल्हे बुझ गए और परिवार का गहरा शोक का माहौल छा गया। वही बच्चों के सर से पिता का साया उठा।