Sathankulam Custodial Death Case: लेडी कॉन्स्टेबल रेवती की गवाही ने 9 पुलिसकर्मियों को पहुँचाया फांसी के फंदे तक
Jayaraj and Bennix Case: सथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। हेड कॉन्स्टेबल रेवती की साहसिक गवाही से 9 पुलिसकर्मियों को मिली मौत की सजा। जानिए पूरी सच्चाई।
Apr 09 2026 11:05 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Thoothukudi (Tuticorin), Tamil Nadu, India
Madras High Court Verdict 9 Policemen: वर्ष 2020 में तमिलनाडु के सथानकुलम पुलिस स्टेशन में हुई घटना ने सबको चौंका कर रख दिया था। जिसमें मद्रास हाईकोर्ट में अपना फैसला सुनाते हुए इस जुर्म में शामिल 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है। इस ऐतिहासिक फैसला की सबसे बड़ी नायक उस रात ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल रेवती बनी जिसकी गवाही के बाद पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा सुनाई गई।
रेवती की साहसिक गवाही: जो टर्निंग पॉइंट साबित हुई
रेवती ने बिना डरे मजिस्ट्रेट के सामने बयान देते हुए कहा कि उसे रात सभी पुलिसकर्मी नशे में भूत थे और पिता पी. जयराज और पुत्र जे. बेनिक्स कब्र में से मारपीट कर रहे थे इसके साथ ही उनके निजी अंगों पर भी जूते से वार कर रहे थे। घायल जयराज और बेनिक्स से ही फर्श पर गिरा उनका अपना खून साफ करवाया गया था। आरोपी पुलिसकर्मी बीच-बीच में शराब पीते औरदोनों पीड़ितों को पीटना शुरू कर देते हैं। दोनों अगर बेहोशी के हालात में भी रहते थे तो उसके बाद भी उनके पिटाई करते थे।