औरंगाबाद में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़: पॉश इलाके में चल रहा था नकली शराब का 'काला खेल'

Mini Liquor Factory: बिहार के औरंगाबाद जिले में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें कई गैलन स्प्रिट बरामद की गई है मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढिए पूरी खबर

औरंगाबाद में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़: पॉश इलाके में चल रहा था नकली शराब का 'काला खेल'

औरंगाबाद (बिहार): बिहार में शराबबंदी के दावों के बीच औरंगाबाद जिले सत्येंद्र नगर में मिनी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ ने बिहार सरकार पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिया है। नेशनल हाईवे (NH) के किनारे स्थित तीन मंजिला मकान में चल रहे इस अवैध कारोबार का खुलासा पुलिस ने छापेमारी करके की है।


अंडरग्राउंड तहखाने में छिपी थी 'मौत'

मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के टाउन थाना की पुलिस ने जब सत्येंद्र नगर के इस मकान में छापेमारी की तो नजर बिल्कुल चौंकाने वाला था। मकान के अंदर सीडीओ के नीचे बनाए गए अंडर ग्राउंड चेंबर में शराब की पूरी खेत रखी गई थी पुलिस ने कई ग्लेन स्प्रिट बरामद किया जिसका इस्तेमाल नकली शराब बनाने के लिए किया जा रहा था।


नामी ब्रांड्स के नाम पर परोसा जा रहा था जहर

पुलिस को छापेमारी के दौरान मैकडॉवेल्स (McDowell's), टनाका और बिच्छी जैसे ब्रांड्स के रैपर और ढक्कन मिले हैं। अपराधी न केवल नकली शराब बना रहे थे बल्कि उसे असली दिखने के लिए ब्रांड के लोगो भी लगा रहे थे ताकि देखने में बिल्कुल असली शराब जैसी लगे।


बार-बार जेल जाकर भी नहीं सुधरा आरोपी

सूत्रों के मुताबिक इस काले कारोबार में शामिल मुख्य आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है लेकिन उसके बाद भी जेल से छूटते ही दोबारा अवैध कारोबार में लग जाता है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।