Kids Lunch Box Ideas: बच्चों के लिए 6 दिन का हेल्दी लंच बॉक्स शेड्यूल, अब रोज़ाना की टेंशन होगी खत्म
बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए रोज़ नई डिश सोचना अब हुआ आसान! पैंथालासा न्यूज़ के इस 6 दिन के हेल्दी लंच बॉक्स शेड्यूल (Kids Lunch Box Schedule) के साथ अपने बच्चे को दें स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन।
Updated May 01 2026 07:03 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
Kids Lunch Box Ideas Hindi: लगभग हर मां के लिए सुबह की सबसे बड़ी चुनौती होती है कि अपने बच्चों के स्कूल लंच बॉक्स में क्या पैक किया जाए जो हेल्दी भी हो और बच्चा आसानी से खा भी सके। बच्चों को प्रतिदिन एक जैसा खाना पसंद नहीं आता है इसके लिए उनके खाने में वैरायटी और पोषण देना दोनों का जरूरी होता है।
इसी समस्या का समाधान करने के लिए आपको इस आर्टिकल में 6 दिन का लंच बॉक्स शेड्यूल बताया गया है जिसे अपनाकर आप अपने बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजनदे पाएंगे।
बच्चों के लिए 6 दिन का लंच बॉक्स मेन्यू (Monday to Saturday)
नीचे दिए गए शेड्यूल को फॉलो करके आप सोमवार से शनिवार तक स्कूल लंच बॉक्स की प्लानिंग कर सकते हैं:
1.सोमवार (Monday): आलू परांठा
अपने बच्चों की हफ्ते की शुरुआत ऊर्जा से भरपूर आलू परांठा के साथ करें इसके साथ आप दही या पुदीने की चटनी पैक कर सकते हैं।
2.मंगलवार (Tuesday): वेज पोहा
बच्चों को वेज पोहा काफी पसंद आता है, यह हल्का होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। इसमें मूंगफली और ताजी सब्जियों का इस्तेमाल करें और साथ में दही और नींबू का टुकड़ा डालें।
यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में शरीर को AC जैसी ठंडक देंगे पुदीना के ये 5 जादुई फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका
3.बुधवार (Wednesday): पनीर भुर्जी और रोटी
प्रोटीन से भरपूर पनीर भुर्जी और नरम रोटी एक बेहतरीन विकल्प है। इसके साथ आप मौसमी फल भी दे सकते हैं (जैसे कि सेब और केला)।
4. गुरुवार (Thursday): बेसन चिल्ला
बेसन का चीला ग्लूटेन-फ्री और हेल्दी होता है। इसे बनाना बेहद ही आसान है और जल्दी बन जाता है। इसे दही और थोड़े अचार के साथ अपने बच्चों को लंच बॉक्स में दें।
5.शुक्रवार (Friday): नमकीन सेवई
शुक्रवार को बच्चों को कुछ अलग देने के लिए नमकीन सेवई बना सकते हैं। इसमें मटर और गाजर जैसी सब्जियां डालने से और भी टेस्टी हो जाता है।
यह भी पढ़ें: तांबे के बरतन मे नहीं खानी चाहिए ये चीज, नहीं तो हो पड़ सकता है सेहत पर नुकसान
6.शनिवार (Saturday): जीरा आलू और परांठा
बच्चों को जीरा आलू और उसके साथ कुरकुरा परांठा काफी पसंद आता है। हफ्ते के आखिरी दिन इस लंच बॉक्स में दे सकते हैं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें अनारदाना और चाट मसाला भी मिला सकते हैं।
लंच बॉक्स को हेल्दी बनाने के कुछ खास टिप्स:
- सब्ज़ियों का भरपूर इस्तेमाल: पोहा, सेवई या चिल्ला में बारीक कटी सब्ज़ियाँ छुपाकर डालें, इससे पोषण बढ़ता है।
- फलों को न भूलें: रोज़ाना लंच में एक छोटा हिस्सा फलों के लिए रखें।
- पैकिंग का तरीका: खाना पैक करने के लिए अच्छे ग्रेड के स्टील टिफिन या बटर पेपर का उपयोग करें।
इस आसान और हेल्दी डाइट चार्ट को अपनाकरआप समय बचाने के साथ-साथ अपने बच्चों को स्कूल में जंक फूड खाने के बजाय घर का पौष्टिक खाना खिला सकते हैं।