Welcome to the Jungle: फ्लॉप के डर से अक्षय कुमार ने लिया भोजपुरी का सहारा, 'घिस घिस घिस' गाने पर मचा बवाल

फिल्म 'Welcome to the Jungle' का गाना 'Ghis Ghis Ghis' रिलीज होते ही अक्षय कुमार हो रहे ट्रोल। अक्षरा सिंह के साथ इस गाने को लेकर लोग विवाद खड़े कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

Welcome to the Jungle: फ्लॉप के डर से अक्षय कुमार ने लिया भोजपुरी का सहारा, 'घिस घिस घिस' गाने पर मचा बवाल

Updated May 26 2026 11:40 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

Akshay Kumar Welcome to The Jungle Film: एक ऐसा समय था, जब बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को सफलता की गारंटी माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उनके लिए यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय रहा है। जहां विक्की कौशल, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स की फिल्में 1000 करोड़़ रुपए की कमाई करती हैं, वहीं पिछले 5-6 साल से अक्षय कुमार की फिल्में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी नहीं छू पा रही हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में 200, 300 करोड़ रुपए की कमाई तक सिमट जाती है और अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती हैं।


यह भी पढ़े: रितेश देशमुख से 10 साल छोटी होकर भी 'मां' का रोल करने पर ट्रोल हुईं भाग्यश्री! एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब


इसी बीच अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून 2026 को दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म, इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Ads


अक्षय का अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज

'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) फिल्म का नया गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह ठुमके लगाती नजर आ रही है। यह गाना सोशल मीडिया पर तो तहलका मचा रहा है, लेकिन इसके साथ अक्षय कुमार को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।


क्या फ्लॉप के डर से लिया भोजपुरी ऑडियंस का सहारा?

सोशल मीडिया यूजर्स और सिनेमा प्रेमियों ने 'घिस घिस घिस' गाना सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही अक्षय कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई लोगों का मानना है कि अक्षय कुमार को लगातार मिल रहे असफलता और फ्लॉप फिल्मों के डर से उन्होंने भोजपुरी स्टार्स का सहारा लिया है। और दूसरा विवाद यह है कि इस गाने को सोशल मीडिया पर 'वल्गर' (अश्लील) और 'डबल मीनिंग' (द्विअर्थी) बता रहे हैं। लोगों ने अक्षय कुमार को ट्रॉल करते हुए कहा कि वह फिल्म को हिट कराने की जल्दबाजी में इस तरह के गाने पर डांस करने के लिए तैयार हो गए, जो उनकी इमेज से मेल नहीं खाता।

Ads


यह भी पढ़े: लवीना टंडन का कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा, बोलीं- 'रोल के लिए समझौता मंजूर नहीं'


लेकिन अब देखना यह है कि क्या 'घिस घिस घिस' गाने पर हो रहें विवाद फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के लिए फायदेमंद साबित होगा या फिर यह फिल्म की कमाई पर कोई उल्टा असर डालेगा। फिल्म रिलीज होने के बाद ही बॉक्स ऑफिस की असली तस्वीर साफ हो पाएगी।