Diesel Price Today: क्या आज फिर महंगा हुआ डीजल? जानें दिल्ली, मुंबई और पटना समेत अपने शहर के लेटेस्ट रेट
Diesel Price Today: क्या आज फिर महंगा हुआ डीजल? जानें दिल्ली, मुंबई और पटना समेत अपने शहर के लेटेस्ट रेट
ग्लोबल मार्केट में कच्चे कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव से भारतीय तेल कंपनियों ने आज शनिवार 21 मार्च को पेट्रोल और डीजल के लिए नए रेट जारी करती है। हालांकि आम जनता के लिए राहत की बात है कि देश के प्रमुख महानगरों में सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों मेंकोई भी उतार चढ़ाव नहीं देखने को मिला है। लेकिन प्रीमियम फ्यूल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
महानगरों में आज का डीजल-पेट्रोल रेट (Retail Price)
आज सुबह 6 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश के बड़े शहरों में कीमतें इस प्रकार हैं:
शहर
डीजल (प्रति लीटर)
पेट्रोल (प्रति लीटर)
नई दिल्ली
₹87.67
₹94.77
मुंबई
₹90.03
₹103.54
कोलकाता
₹92.02
₹105.41
चेन्नई
₹92.61
₹101.06
बेंगलुरु
₹90.99
₹102.96
लखनऊ
₹87.81
₹94.69
प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल में बढ़ोतरी
आम आदमी के जेब पर सीधा असर डालने वाले नॉर्मल डीजल के दाम मेंकोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में लगभग ₹2 प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। जिसका असर भारत के दिल्ली में देखने को मिला है वहां परपेट्रोल का रेट बढ़ाकर 109 रुपए 59 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट कैसे चेक करें?
आप घर बैठे अपने फोन से भी आज के लेटेस्ट रेट जान सकते हैं:
- IOCL: RSP <स्पेस> शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर SMS करें।
- BPCL: RSP <स्पेस> शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें।
- HPCL: HPPRICE <स्पेस> शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें।
