18 साल से क्यों नंगे पैर थीं मनोज तिवारी की मां? वजह जानकर रो पड़ेंगे आप!
Manoj Tiwari Mother: भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी की मां ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने अपने बेटे की सफलता के लिए 18 साल तक चप्पल नहीं पहनी। पूरी भावुक कहानी पढ़ें।
Updated May 28 2026 02:15 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Manoj Tiwari Mother Sacrifice: भोजपुरी इंडस्ट्री का सिंगर, एक्टर और राजनेता मनोज़ तिवारी हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं, लेकिन उनकी इस सफलता के पीछे उनकी मां ललिता देवी का बहुत बड़ा त्याग छिपा है, जिसे जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे। एक पॉडकास्ट के दौरान मनोज तिवारी ने अपनी मां से सालों से चप्पल न पहनने की वजह पूछी तो एक बेहद भावुक करने वाला खुलासा हुआ।
प्रयागराज कुंभ मेले से शुरू हुई थी प्रतिज्ञा
उनकी मां ने बताया कि करीब 18 साल पहले प्रयागराज कुम्भ मेले गई थीं, मेले में ज्यादा कीचड़ होने से उनकी चप्पल मिट्टी में धंस गई थी। काफी कोशिश के बाद भी चप्पल कीचड़ से नहीं निकली और उस समय परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। हालात और बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनकी माँ ने कठिन संकल्प ले लिया, उन्होंने तय कर लिया कि वें चप्पल तभी पहनेंगी जब उनके चारों बेटे कामयाब हो जाएंगे और मनोज तिवारी का बड़ा नाम होगा।
यह भी पढ़े: भोजपुरी स्टार निरहुआ का नया वीडियो वायरल, आम्रपाली दुबे को देख फैंस ने पूछा- भाभी जी कहाँ हैं?
मनोज तिवारी के माँ ने 18 साल तक तपती धूप और कंकड़ों के बीच कई-कई मील पैदल चलने के बावजूद भी अपना यह संकल्प नहीं तोड़ा। उन्होंने ठान लिया था, कि वह दोबारा चप्पल प्रयागराज जाकर तभी पहनेगी जब उनके चारों बेटे कामयाब हो जाएंगे माँ की इस निस्वार्थ बलिदान की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मनोज तिवारी का भावुक संदेश
मां की ममता और इस त्याग को याद करते हुए मनोज तिवारी भावुक हो गए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा की मां की ममता और त्याग का कोई हिसाब नहीं वह बिना कहे अपने बच्चों के लिए क्या कुछ कर जाती है।