बिहार के औरंगाबाद में पानी के बाल्टी में गिरने से 18 माह के बच्चे की हुई मौत

खेलने के दौरान 18 माह के बच्चे की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है । यह घटना औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव का है। पढ़े पूरी खबर

बिहार के औरंगाबाद में पानी के बाल्टी में गिरने से 18 माह के बच्चे की हुई मौत

बिहार का औरंगाबाद जिले में खेलते- खेलते पानी के बाल्टी में गिरने से 18 महीने की मासूम बच्चे की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम भोला शंकर पाल के पुत्र रोबिन कुमार को उसकी मां चौकी पर बैठकर अपना घरेलू काम कर रही थी। इतने में वह खेलते-खेलते प्लास्टिक की बाल्टी में गिर गया। जिसमें आधे बाल्टी पानी भरा हुआ था, गिरने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई।

यह भी पढ़ें- बहन ने शादी से किया इनकार, तो सनकी ने 8 साल के मासूम को बनाया निशाना, दिल दहला देने वाली वारदात

परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक बच्चे के पिता भोला शंकर पाल झारखंड पुलिस में तैनात हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह पीड़ित के घर कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव पहुंच कर उनसे मुलाकात की है।

यह भी पढ़ें- Land For Jobs Case: लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से नहीं मिली राहत, FIR रद्द करने की याचिका खारिज