Viral Video: खेसारी लाल यादव का नया धमाका: 'मेहरारू से केहू ना जीतल बा' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और डिंपल सिंह का नया गाना 'मेहरारू से केहू ना जीतल बा' रिलीज हो गया है। शिल्पी राज की आवाज और पति-पत्नी की मजेदार नोक-झोक वाले इस वीडियो ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Viral Video: खेसारी लाल यादव का नया धमाका: 'मेहरारू से केहू ना जीतल बा' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Updated Apr 13 2026 02:21 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Bhojpuri Video 2026: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए अंदाज में दर्शकों के लिए गाना लेकर हाजिर हो चुके हैं। उनके नए गाने 'मेहरारू से केहू ना जीतल बा' ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग लगा दिया है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ मशहूर अभिनेत्री डिंपल सिंह अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही है। और प्रसिद्ध गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।


पति-पत्नी के नोक-झोक पर फिल्माया गया है यह गाना

वीडियो के शुरुआत में सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले वायरल हुई फनी डायलॉग सुनाई देती है। जिसमें पति और पत्नी के बीच खट्टी मीठी तकरार दिखाई देता है जो दर्शकों को खूब हंस रहा है। इस गाने के बोल में मजाकिया अंदाज में बताया गया है कि दुनिया में पति चाहे कितनी भी कोशिश कर ले वह पत्नी से कभी जीत नहीं सकता।

खेसारी लाल यादव और डिंपल सिंह का ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। इस गाने में घर के झगड़े, रोजमर्रा की बातें और बैंक बैलेंस को बातों के द्वारा परोसा गया है जो भोजपुर दर्शन को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। अन्नपूर्णा फिल्म के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने को कुछ ही समय में 10 लाख लोगों ने देख लिया है। यूट्यूब पर वीडियो के कमेंट में लोग फनी टाइमिंग और डिंपल सिंह का एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।