बहन ने शादी से किया इनकार, तो सनकी ने 8 साल के मासूम को बनाया निशाना, दिल दहला देने वाली वारदात
शादी से इनकार करने पर सिरफिरे ने एक हसते खेलते परिवार की खुशियाँ उजाड़। इस खौफनाक वारदात से कांप जाएगी रूह। पढ़े पूरी खबर।
Updated Apr 13 2026 01:28 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Saharsa, Bihar, India
Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां प्रेम में डूबे एक युवक ने आठ साल के मासूम बच्चे का गला काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी मृतक की बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया, जिसके कारण क्रोधित होकर उसने अपनी प्रेमिका के भाई की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के 8 वर्षीय मासूम मो.ओबेश के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक की बड़ी बहन से शादी करने के लिए आरोपी मो. शाद हसन 3 साल से दबाव बना रहा था, परिवार वालों ने इस मामले को पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर समझौता कराकर मामला को शांत कराया गया था, पर इस समझौते ने आरोपी को और हौसले बुलंद कर दिए।
मृतक रविवार के शाम अपने घर के पास में स्थित एक बगीचे में खेल रहा था, तभी आरोपियों ने उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और गला काटकर हत्या कर दिया और खून से सना हथियार लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा और शादी की बात करने लगा, उसके बाद आरोपी और उसका पूरा परिवार वहां से फरार हो। गए इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को बताई गई और वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं, फिलहाल आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की आश्वासन दिया है।