गजना महोत्सव 2026: गायक निरंजन विद्यार्थी की सुरीली प्रस्तुति ने मोहा मन, उमड़ा जनसैलाब

गजना महोत्सव 2026: नवीनगर औरंगाबाद में गायक निरंजन विद्यार्थी की सुरीली प्रस्तुति ने जीता हजारों का दिल। एसडीएम संतन कुमार सिंह ने किया सम्मानित। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

गजना महोत्सव 2026: गायक निरंजन विद्यार्थी की सुरीली प्रस्तुति ने मोहा मन, उमड़ा जनसैलाब

Gajana Mahotsa 2026: बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर स्थित ऐतिहासिक गजना धाम में आयोजित गजना महोत्सव 2026 के दूसरे दिन भी महफिल सजी रही। 9 अप्रैल 2026 की शाम सुप्रसिद्ध गायक निरंजन विद्यार्थी की गायकी ने पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया।


भक्ति और लोक संगीत का अनूठा संगम 

गायक निरंजन विद्यार्थी ने एक से एक बढ़कर गीतों की प्रस्तुति दी और उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत देवी वंदना से की जिसके बाद लोकगीत के माध्यम से उपस्थित पूरे दर्शक को भरपूर मनोरंजन करवाया। महोत्सव में उमड़ी हजारों की भीड़ इस बात का प्रमाण देता है कि निरंजन विद्यार्थी की लोकप्रियता स्थानीय स्तर पर कितनी गहरी है। देर रात तक चल रहे इस कार्यक्रम में दर्शक अपना पैर जमाये रहे पूरा पंडाल तालियों के गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल हिल गया था।


प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ाया निरंजन विद्यार्थी का मान

गजना धाम में चल रहे कार्यक्रम के दौरान औरंगाबाद के एसडीएम संतन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और गायक निरंजन विद्यार्थी (Niranjan Vidyarthi) की शानदार प्रस्तुति से प्रभावित होकर उन्हें मंच पर सम्मानित भी किया। 


"कला और संस्कृति हमारे समाज की धरोहर हैं। गजना महोत्सव जैसे आयोजन न केवल स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों को भी मजबूत करते हैं।"

संतन कुमार सिंह, एसडीएम, औरंगाबाद


सुरक्षा के कड़े इंतजाम


हजारों की संख्या में दर्शन की मौजूदगी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे मेले और महोत्सव को सफल बनाने के लिए स्थानीय वॉलिंटियर्स और पुलिस अपनी सेवा दे रहे थे।