बिहार विधानसभा और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: पटना से सीवान तक मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बिहार विधानसभा और पटना-सिवान कोर्ट को मिली 12 RDX बम से उड़ाने की धमकी। सुरक्षा बल और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर।

बिहार विधानसभा और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: पटना से सीवान तक मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Updated Apr 10 2026 03:38 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार के राजधानी पटना समेत राज्य के कई प्रमुख स्थानों पर हड़कंप मच गया है। जब बिहार विधान भवन, पटना सिविल कोर्ट और सिवान कोर्ट को अज्ञात ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरी मेल के बाद सुरक्षा बल और पुलिस प्रशासन को तत्काल हाई अलर्ट पर डाल दिया गया है।


जानकारी के अनुसार यह मेल 10 अप्रैल 2026 को विधानसभा सचिवालय को 'इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट' के नाम प्राप्त हुआ। इसमें दावा किया गया है कि विधानसभा और कोर्ट परिसर में 13 IED RDX बम लगाए गए हैं जो दोपहर 2:15 बजे धमाका किया जायेगा। धमकी देने वाले इस ईमेल में 'साइनाइड गैस' का इस्तेमाक की बात कही जिससे प्रशासन की कान खड़े हो गए।

Read: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम शाम के समय बिजली उपयोग करने पर लगेंगे ज्यादा पैसा


धमकी की खबर मिलते ही, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भारी संख्या में सुरक्षा बल, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और स्क्वायड की टीम को विधानसभा और कोर्ट परिसर में पहुंचाया गया, और हर कोने की तलाशी ली जा रही है, तथा अदालत परिसर को घेर लिया गया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि संदिग्धों की पहचान हो सके।


 फिलहाल स्थिति अभी नियंत्रण हैं अब तक की तलाशी में कोई भी विस्फोटक सामग्री प्राप्त नहीं हुई। हालांकि प्रशासन इसे गंभीरता में लेते हुए गहन तरीको से जांच कर रही है और साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की छापेमारी कर रही है। इससे पहले भी इस तरह के फर्जीवाड़ा धमकी भरी ईमेल बिहार और झारखंड के कई जिलों को मिल चुकी है।