Gajna Mahotsav 2026: औरंगाबाद जिले में आज से शुरू हो चुकी है गजना धाम मेला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; जानें क्या है इस बार खास

Gajna Mahotsav Aurangabad: बिहार का औरंगाबाद जिले में लगने वाली भव्य मेला गजन महोत्सव 2026 का आज से शुरुआत हो चुकी है। दो दिवसीय इस मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसे लेकर प्रशासन ने खड़े इंतजाम किए हैं। इस बार के गजन महोत्सव में क्या है खास जानने के लिए अभी पढ़े

Gajna Mahotsav 2026: औरंगाबाद जिले में आज से शुरू हो चुकी है गजना धाम मेला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; जानें क्या है इस बार खास

Gajna Mahotsav 2026: बिहार और झारखंड के सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटक स्थल गजना धाम में आज दो दिवसीय गर्जना महोत्सव 2026 की शुरुआत हो चुकी है। चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर पूरे जिले के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। औरंगाबाद जिला प्रशासन ने भी मेले की तैयारी का जायजा लेने के बाद इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूरी व्यवस्था की है। जगह-जगह पुलिस बल के जवान तैनात है।

यह भी पढ़े:

Ads

गजना महोत्सव: आस्था और कला का अद्भुत संगम

गजना धाम न केवल औरंगाबाद जिलेवासियों का पर्व है बल्कि पूरे मगध क्षेत्र का एक आस्था का केंद्र है। इस मंदिर में भगवान की एक भी कोई प्रतिमा नहीं है इसके बावजूद भी लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष यहां आकरआराधना करते हैं। इस वर्ष महोत्सव कोऔर भी भव्य रूप से करने की तैयारी हुई है। गजना महोत्सव 2026 के मौके पर स्थानीय कलाकार के साथ-साथ राजा स्तरीय कलाकार भी आने वाले हैं।