Pragya nayan New Movies: बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है साउथ की मशहूर अभिनेत्री प्रज्ञा नयन, 'DGP Kashmir' की शूटिंग के बीच शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

जल्द ही बॉलीवुड सिनेमा में साउथ अभिनेत्री प्रज्ञा नयन अपना जलवा दिखाने वाली है। प्रज्ञा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें शेयर करते हुए बताई कि उनकी आने वाली हिंदी फिल्म की शूटिंग कश्मीर के वादियों में हो रही है।

Pragya nayan New Movies: बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है साउथ की मशहूर अभिनेत्री प्रज्ञा नयन, 'DGP Kashmir' की शूटिंग के बीच शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Updated May 19 2026 08:07 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

साउथ सिनेमा में अपनी ऑन अदाकारी से जलवा बिखरने के बाद अभिनेत्री प्रज्ञा नयन बॉलीवुड में धमाका करने वाली है। वह अपनी आने वाली हिंदी फिल्म डीजीपी कश्मीर (DGP Kashmir) की शूटिंग इन दोनों धरती के स्वर्ग यानी कि काश्मीर के खूबसूरत वादियों में कर रही है।


वादियों से शेयर कीं खास तस्वीरें

प्रज्ञा ने अपने आने वाले फिल्म की शूटिंग की तस्वीर ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। साझा की गई तस्वीर में अभिनेत्री एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। चेहरे पर ब्लड के निशान है जो शूटिंग के बीटीएस के समय यह तस्वीर ली गई है।

Ads

प्रज्ञा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उनकी आने वाली फिल्म डीजीपी कश्मीर हाई-ऑक्टेन ड्रामा या एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है। जिसकी कहानी में कश्मीर का एक बड़ा महत्वपूर्ण हिस्सा देखने को मिलेगा।