पुडुचेरी चुनाव परिणाम 2026: NDA की शानदार जीत, पीएम मोदी ने जनता का जताया आभार; एन. रंगासामी रचेंगे इतिहास

पुडुचेरी चुनाव 2026 में NDA की ऐतिहासिक जीत! पीएम मोदी ने जनता का आभार जताया और एन. रंगासामी 5वीं बार मुख्यमंत्री बन रचेंगे इतिहास।

पुडुचेरी चुनाव परिणाम 2026: NDA की शानदार जीत, पीएम मोदी ने जनता का जताया आभार; एन. रंगासामी रचेंगे इतिहास

Updated May 04 2026 07:35 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Puducherry, India

Puducherry Assembly Election Results 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में NDA ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर पुडुचेरी की जनता को धन्यवाद करते हुए सुशासन और विकास की जीत बताई है। 


पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत से जीत मिलने के बाद, प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा:

Ads

"धन्यवाद पुडुचेरी! हमारे उत्कृष्ट सुशासन और श्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रदर्शन के आधार पर, पुडुचेरी के लोगों ने NDA को एक और कार्यकाल का आशीर्वाद दिया है। यह आशीर्वाद सुशासन को बढ़ावा देने के हमारे सामूहिक प्रयासों को नई गति देगा।"

एक अन्य पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस के लिए काम किया और हमारी दृष्टि को लोगों तक पहुंचाया है, जिसके कारण यह जीत संभव हो पाई है।

Ads

यह भी पढ़े: कंगना रनौत बनाम राहुल गांधी: शादी की फर्जी खबरों पर कंगना का करारा जवाब



Ads

एन. रंगासामी की ऐतिहासिक वापसी

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी (N. Rangasamy) ने थट्टांचवडी सीट से 4441 वोटो के अंतर से जीत हासिल की है। इसके साथ ही, वह पांडिचेरी के नए मुख्यमंत्री के रूप में अपना पांचवा कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करेंगे, जो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। 


सुशासन और 'डबल इंजन' सरकार पर भरोसा

एनडीए की इस जीत को केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश की डबल इंजन सरकार नीतियों की सफलता के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान, पीएम मोदी ने पुडुचेरी को BEST (Business, Education, Spiritual, and Tourism) बनाने का वादा किया था, जिसे जनता ने स्वीकार किया है। 

Ads