कंगना रनौत बनाम राहुल गांधी: शादी की फर्जी खबरों पर कंगना का करारा जवाब
कंगना रनौत ने राहुल गांधी के साथ अपनी शादी के वायरल मीम्स को 'Pathetic Fake News' बताया है। जानें कंगना ने महिलाओं की गरिमा और राजनीति पर क्या कहा।
Updated May 04 2026 06:57 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत फिर एक बार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कंगना रनौत के शादी की कुछ मीम्स फर्जी तरीके से वायरल हो रही है, जिस पर अभिनेत्री ने वायरल करने वालों को जमकर क्लास लगाई है।
राजनीति में भी महिलाओं की गरिमा का हो सम्मान
कंगना रनौत ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिला के चरित्र और उसकी गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में आलोचना का स्वागत है, लेकिन इसे व्यक्तिगत स्तर पर ले जाकर घटिया अफवाह फैलाना बिल्कुल गलत है। अभिनेत्री ने कहा कि चाहे राजनीतिक हो या कोई और क्षेत्र, महिलाओं की गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए और लोगों को ऐसी झूठी खबरों पर यकीन न करने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
आपको बता दें कि कुछ दिनों से एडिटेड तस्वीर और मीम्स के जरिए राहुल गांधी और कंगना का नाम जोड़ा जा रहा था, जिस पर कंगना की करारे जवाब पर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। जहां उनके प्रशंसक उनकी निडरता की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे इंटरनेट पर सामान्य मजाक बता रहे हैं।