Bhojpuri Video Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया धमाका: 'घुटूर घुटूर' गाना यूट्यूब पर मचा रहा है तहलका

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'घुटूर घुटूर' (Ghutur Ghutur) रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। डिंपल सिंह के साथ खेसारी की शानदार केमिस्ट्री और खुशी कक्कड़ की आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया धमाका: 'घुटूर घुटूर' गाना यूट्यूब पर मचा रहा है तहलका

Updated May 05 2026 12:23 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सिनेमा में ट्रेंडिंग स्टार से अपनी जगह बनाने वाले खेसारी लाल एक बार फिर अपने गाने घुटूर घुटूर के साथ धमाका मचाने आ गए हैं। वैसे तो खेसारी अभी बैटलग्राउंड्स 2 में जज के रूप में दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके साथ ही यूट्यूब पर भी उनके गाने लगातार रिलीज हो रहे हैं। खेसारी लाल का नया गाना Ghutur Ghutur रिलीज होते ही बहुत ही कम समय में इसने लाखों व्यूज बटोर लिए हैं


खेसारी और खुशी कक्कड़ की सुरीली जुगलबंदी

इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ खुशी कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी है जो भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गाने के लिरिक्स और संगीत इस तरह से तैयार किया गया है कि युवाओं के साथ-साथ हर उम्र के लोगों को भी यह गाना खूब पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का नया भोजपुरी गाना 'लईका नियन राजा करस' हुआ वायरल


डिंपल सिंह के साथ शानदार केमिस्ट्री

इस गाने के वीडियो में खेसारी के साथ भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्री डिंपल सिंह भी नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है वीडियो में उनकी शानदार डांस मूव्स और एक्सप्रेशन के लोग दीवाने हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें: अरविंद अकेला कल्लू और डिंपल सिंह ने राजा जी के तुरल सरीरिया गाने पर मचाया धमाल


रिलीज होते ही ट्रेंड में शामिल

घुटूर घुटूर गाना आज ही सुबह रिलीज किया गया है रिलीज होने के कुछ ही घंटे में इस गाने पर 1,20,000 से अधिक व्यूज आ चुके हैं और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही गाना यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में भी शामिल हो गया है इस गाने ने यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी जगत का हिट मशीन खेसारी लाल यादव को क्यों कहा जाता है।