बेटियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बोले सीएम योगी, तुरंत FIR के दिए निर्देश

CM Yogi Adityanath Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बेटियों के सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।

बेटियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बोले सीएम योगी, तुरंत FIR के दिए निर्देश

CM Yogi Adityanath Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिलाओं और बेटियों के सम्मान को लेकर एक बड़ा संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियों के सम्मान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल या परिवार से ताल्लुक रखती हो।


राजनीतिक मतभेदों से ऊपर है बेटियों का सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के जिक्र करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणियां की जा रही थी।

Ads

जिस पर उन्होंने कहा कि: "बेटी तो बेटी होती है और उसका सम्मान हर हाल में होना चाहिए। जैसे ही यह पूरा मामला मेरे संज्ञान में आया, मैंने बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से पुलिस को दोषियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।" 


"गांव की बेटी, सबकी बेटी" — यूपी की संस्कृति

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश की संस्कृति विरासत और संस्कारों से जुड़ी हुई है। हम ऐसी संस्कृति और संस्कारों में पले-बढ़े हैं जहां माना जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी होती है और गांव की बहन सबकी बहन होती है। 

उन्होंने कड़े लहजे में अभद्र टिप्पणी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक या अभद्र टिप्पणी कतई स्वीकार नहीं होगी।

Ads