औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देव सूर्य मंदिर आने का दिया नेवता

Trivikram Narayan Singh Yogi Adityanath Meeting: औरंगाबाद के सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को औरंगाबाद आने का दिया निमंत्रण। साथ ही विधायक ने देव सूर्य मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया। क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे औरंगाबाद पढिए पूरी खबर

औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देव सूर्य मंदिर आने का दिया नेवता

Aurangabad Bihar News: औरंगाबाद सदर के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात लखनऊ में की है। इस मुलाकात में दोनों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की और सदर विधायक ने मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। 


सांस्कृतिक आदान-प्रदान और स्मृति चिन्ह भेंट

इस मुलाकात के दौरान त्रिविक्रम नारायण सिंह ने योगी आदित्यनाथ को बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित प्राचीन ऐतिहासिक देव और मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर की महानता और समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के बारे में भी चर्चा की है।


बैठक की मुख्य झलकियाँ:

  • शिष्टाचार भेंट: मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) पर गहन चर्चा।
  • सांस्कृतिक भेंट: औरंगाबाद के प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर का मॉडल भेंट किया गया।
  • मार्गदर्शन: मुख्यमंत्री ने जनहित के कार्यों और सामाजिक सरोकारों पर बहुमूल्य सुझाव दिए।
  • कृतज्ञता: त्रिविक्रम नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री के स्नेह और अमूल्य समय के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।


बिहार आगमन हेतु विशेष आमंत्रण

मुलाकात के इस अवसर पर सदर विधायक ने मुख्यमंत्री को देव सूर्य मंदिर दर्शन करने के लिए बिहार आने का आमंत्रण भी दिया है। और उन्होंने योगी आदित्यनाथ से कहा कि उनके आगमन से क्षेत्र के श्रद्धालुओं और जनता में हर्ष का संचार होगा। मुख्यमंत्री ने इस निमंत्रण को अपने पूर्ण स्वीकार कर धन्यवाद भी किया है।