औरंगाबाद में शादी समारोह में बड़ा हादसा, छज्जा गिरने से 2 की मौत, 25 घायल
Mar 15 2026 07:42 pm
Editor: Admin | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले से बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक शादी समारोह में जयमाला कार्यक्रम के दौरान अचानक घर का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में मलबे के नीचे दबे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बच्चे और महिलाएं समेत 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घटना के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई और लोगों के बीच चीख पुकार सुनाई देने लगी।
Read: इंटर की छात्रा की संदिग्ध मौत, हत्या या हादसा? CCTV फुटेज के बाद 3 हिरासत में
जानकारी के अनुसार, यह घटना औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के मांझियावां गांव में घटी, जहां एक शादी समारोह चल रहा था और चारों ओर खुशी का माहौल था। जयमाला की रस्म के दौरान, जयमाला देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे घर की छज्जा पर चढ़ गए। अत्यधिक भार के कारण छज्जा भार सहन नहीं कर पाई और अचानक टूटकर गिर गई। इस दौरान, छज्जा के नीचे बैठे सत्यनारायण यादव और अखिलेश यादव मलबे के नीचे दब गए।
इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाया और सभी लोगों को बाहर निकाला तथा ओबरा पुलिस स्टेशन को सूचना दी। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत औरंगाबाद और ओबरा के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां अखिलेश यादव और सत्यनारायण यादव को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बच्चों और महिलाओं सहित 25 अन्य लोगों का गंभीर चोटों के कारण इलाज चल रहा है।
