घर पर बनाएं आसानी से फूल गोभी का स्वादिष्ट और बिहारी स्टाइल चोखा, खाने के बाद उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Updated Dec 12 2025 02:11 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
आलू का चोखा आप सब ने खाया होगा लेकिन क्या कभी फूल गोभी का चोखा खाया है, अगर आप भी फूलगोभी का चोखा खाना चाहते हैं तो इसे आप आसानी से अपने घर पर ही बना सकते हैं, फूलगोभी का चोखा बनाने के लिए नीचे दिए गए सामग्री को लेना होगा उसके बाद निम्नलिखित में पूरी प्रक्रिया बताई गई है.
फूल गोभी का चोखा बनाने की समाग्री
- फूलगोभी: 1 मध्यम आकार का)
- सुखी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
- अद्रक: 1 इंच का टुकड़ा (अगर आप खाते हो)
- प्याज़: 2 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
- धनिया पत्ती: बारीक कटी हुई
- सरसों का तेल: 1-2 बड़े चम्मच (कच्चा तेल असली स्वाद देता है)
- नमक: स्वादानुसार
फूल गोभी का चोखा बनाने की विधि (How to make Cauliflower Chokha)
- फूलगोभी का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले एक सबूत फूलगोभी लेना होगा उसके साथ दो टमाटर, सुखी मिर्च, नमक, धनिया पता, 2 प्याज और थोड़ी एक चम्मच हल्दी लेनी होगीसबसे पहले फूल गोभी और टमाटर को थोड़ी सी हल्दी डालकर पानी में उबालना होगा।
- जब तक फूलगोभी और टमाटरउबल रहा हो तब तक आप धनिया पता प्याज के छोटे-छोटे साइज में कट कर ले
- फूल गोभी और टमाटर अच्छी तरह उबाल जाने के बाद एक थाली या परात में रखें।
- उसके बाद सुखी मिर्च को भी तेल में भून लीजिये।
- सबसे पहले भुने हुए सुखी मिर्च को नमक के साथ मिक्स करें और फिर फूल गोभी, धनिया पत्ता, टमाटर और प्याज को एक साथ अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये।
सभी सामग्री को मिक्स करने के बाद आपका फूल गोभी का स्वादिष्ट और बिहारी स्टाइल में चोखा बनकर तैयार हो जाएगा।
.