Amla Oil for Hair Fall: घर पर इस तरह बनाएं आंवले का तेल, बाल बनेंगे मजबूत और घने

Amla Oil for Hair Fall: घर पर इस तरह बनाएं आंवले का तेल, बाल बनेंगे मजबूत और घने

Updated Nov 02 2025 03:50 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

ज्यादातर लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं कई सारे केमिकल प्रोडक्ट लगाने के बाद भी उनके बाल झड़ना कम नहीं होता है कितने लोग मेडिसिन का भी उपयोग करते हैं लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं होता है आज हम आपको ऐसी उपाय बताने वाले हैं जिससे आप अपने बालों का झड़ना या गंजेपन काफी हद तक काम कर सकते हैं यानी कि लगभग खत्म कर सकते हैं, बालों का झड़ना रोकने के लिए आप आंवले का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन बाजार में मिलने वाले तेल केमिकलसे बनाए जाते हैं जिसकी वजह से अच्छे काम नहीं करते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि घर पर आप आंवले का तेल कैसे बना सकते हैं।


आंवले का तेल बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए वस्तुओं की जरूरत पड़ेगी

आवाले का तेल बनाने के लिए आपको 1 किलो आंवले की जरूरत पड़ेगी, साथी 500 ग्राम नारियल का तेल और एक स्टील का बर्तन के साथ चलनी या एक महीने कपड़ा लेना होगा।

Ads

सभी वस्तुएं इकट्ठी होने के बाद आप सबसे पहले आंवले के बीज को निकाल कर हटा दे और आंवले को धूप में सूखा दीजिये, धूप में सूखने से इसके सारे गुण अवल के तेल में आसानी से निकल जाते हैं।

जब आपका वाला सुख जाए तो स्टील के बर्तन में 500 ग्राम शुद्ध नारियल का तेल को गर्म करना शुरू करें ध्यान रहे की तेल धीमी आंच पर गर्म होना चाहिए जब आपका तेल हल्का गर्म हो जाए तो उसमें सूखे हुए आंवले को डालकर धीमी आंच में 15 मिनट तक पकाएं ध्यान रहे तेल ज्यादा गम नहीं होना चाहिए नहीं तो आंवले के सभी गुण नष्ट हो जाते हैं।

Ads

10 से 15 मिनट धीमी आंच पर पकने के बाद आंवले से तेल निकलने लगेगा और आंवला काला पड़ जाएगा, उसके बाद कड़ाही को नीचे उतार ले और तेल ठंडा होने का इंतजार करें जैसे ही पूरी तरह तेल ठंडा हो जाता है तो साफ छलनी या महीन मखमल के कपड़े से किसी साफ बर्तन में छान ले और बचे हुए आंवला में से तेल को भी निचोड़ कर निकाल लें।


घर पर बने हुए आंवले का तेल को इस्तेमालकैसे करें? 

ऊपर दिए गए विधि से बने हुए अवल के तेल को इस्तेमाल करने के लिए उसे हल्का गर्म करें और अपनी उंगलियों की मदद से बालों में अच्छे से मसाज करें मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है जिससे तेल अंदर गहराई तक जाती है और बाल मजबूत होते हैं। 

Ads

मसाज करने के बाद 45 मिनट तक या पूरी रात तक बालों को छोड़ दे और अगले दिन हल्के शैंपू से बालों को धो दें, एक हफ्ते तक तेल का इस्तेमाल करने से आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।