Mothers Day 2026: मां को समर्पित इस दिन की शुरुआत के पीछे छिपी है एक बेटी की भावुक प्रतिज्ञा, जानें क्या था वो कारण

10 May 2026 Mothers Day: मदर्स डे के अवसर पर जानें मदर्स डे का इतिहास, अन्ना जार्विस की कहानी और इस दिन को मां के लिए खास बनाने के तरीके।

Mothers Day 2026: मां को समर्पित इस दिन की शुरुआत के पीछे छिपी है एक बेटी की भावुक प्रतिज्ञा, जानें क्या था वो कारण

Updated May 07 2026 03:27 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

Mothers Day History: मां शब्द एक नाम ही नहीं, बल्कि एक एहसास है। कहा जाता है कि भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने मां बनाई। यह कहावत पुरानी है, लेकिन इसकी गहराई आज भी उतनी ही है।

हर साल की तरह इस साल भी पूरे दुनिया भर में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे ((Mother's Day) मनाया जाता है। इस वर्ष 2026 में भी यह विशेष दिन 10 मई 2026 को मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं कि मदर डे की शुरुआत कब हुई और इसके पीछे क्या कहानी है।

Ads


मदर्स डे का इतिहास: क्यों और कैसे हुई शुरुआत

मदर्स डे की कहानी 20वीं सदी की शुरुआत से जुड़ी हुई है। यह कहानी जितना ही दिलचस्प है, उतना ही भावुक कर देने वाली है।

अमेरिका की रहने वाली अन्ना जार्विस नाम की महिला ने इसकी शुरुआत की थी। अन्ना अपनी मां से बहुत ज्यादा प्यार करती थी। 1905 ईस्वी में जब उसकी मां का निधन हुआ, तो उसने संकल्प लिया कि वह एक ऐसे दिन की शुरुआत करेगी जब हर बच्चा अपनी मां के जीवित रहते सम्मान कर सकें। उनका मानना था कि मां को प्यार जताने के लिए महंगे गिफ्ट्स की नहीं, बल्कि दिल से लिखे पत्र की जरूरत होती है।

Ads

वह इस मकसद में सफल हुई और 1908 में उन्होंने पहला आधिकारिक तौर पर मदर्स डे मनाया। इसके बाद 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को आधिकारिक तौर पर मदर्स डे के रूप में मान्यता दे दी।


2026 के इस मदर्स डे को बनाएं मां के साथ स्पेशल 

आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में बच्चे मां के साथ तो होते हैं, लेकिन फोन में व्यस्त रहते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि इस मदर्स डे को स्पेशल बनाएं, तो फोन के साथ वक्त बिताने के बजाय मां के साथ बैठे और उनसे बातचीत करें।

Ads

मदर्स डे सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक याद है। मां हमारी सफलता के पीछे अपनी सारी खुशियों को छोड़ देती है, ताकि हम जीवन में सफल बन पाए। 10 मई 2026 को आने वाले मदर्स डे पर सिर्फ स्टेटस लगाने के बजाय मां के पास बैठकर वक्त बितायें।


Mothers Day स्पेशल वीडियो