10 रुपये की फिटकरी से खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस! 'बालिका वधू' की गहना ने शार्क टैंक में मारी बाजी, जानें एक्ट्रेस नेहा मर्दा की सक्सेस स्टोरी
बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने ₹10 की फिटकरी से खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस! जानें शार्क टैंक इंडिया में 'Phitku' ब्रांड की धमाकेदार डील और नेहा की पूरी सक्सेस स्टोरी।
Updated May 16 2026 12:37 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
Neha Marda Phitku Brand: फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से निकलकर, बिजनेस के मैदान में अपना परचम लहराना एक चुनौती भरा काम है। लेकिन, टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने इसे सच कर दिखाया है। सुप्रसिद्ध धारावाहिक 'बालिका वधू' जैसे टीवी सीरियल में 'गहना' के किरदार से, घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली नेहा मर्दा (Neha Marda) आज एक सफल बिजनेसवुमन बन चुकी हैं।
3 साल की कड़ी रिसर्च और 'फिटकरी' का जादू
बचपन से ही, हम सब घरों में फिटकरी का इस्तेमाल होते देखते आ रहे हैं। अभिनेत्री ने इस प्राचीन भारतीय नुस्खे को आधुनिक रूप देकर, सामान्य फिटकरी से क्रिस्टल फॉर्म में बदलकर, 'क्रिस्टल अंडरआर्म रोल-ऑन' तैयार किया। नेहा ने बताया कि इस प्रोडक्ट को बाजार में उतारने से पहले, उन्होंने और उनकी टीम ने पूरे 3 साल तक इस फॉर्मूले पर रिसर्च की थी। इस प्रोडक्ट की खासियत यह है कि यह न केवल खुशबू से दुर्गंध को दबाता है, बल्कि दुर्गंध पैदा करने वाली बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। इसके साथ ही, अंडरआर्म्स की त्वचा को भी साफ रखता है।
मात्र 10 महीने में 14 करोड़ की कमाई
अभिनेत्री नेहा मर्दा का यह ब्रांड आज, सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा रहा है। Phitku ब्रांड के इंस्टाग्राम पर, बिना किसी पेड प्रमोशन के, 24.5 मिलियन ऑर्गेनिक व्यूज आ चुके हैं। अगर बिजनेस के आंकड़ों की बात करें तो, शुरुआत में ही महज 10 महीनों के भीतर, कंपनी ने 2 लाख से अधिक ग्राहक जुटा लिए हैं। इस ब्रांड की पॉपुलैरिटी पूरे भारत में तब बढ़ी, जब शार्क टैंक में नेहा मर्दा ने अपने ब्रांड की पिच पेश की। अभिनेत्री जब शार्क टैंक में गई थीं, उससे पहले ही कंपनी ने दो करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था। शो के टेलीकास्ट होने के बाद, इस प्रोडक्ट की बिक्री में पांच गुना की बढ़ोतरी आई और ब्रांड ने अब तक 14 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस खड़ा कर लिया है।
नेहा मर्दा की कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने दम पर कुछ बड़ा करने का सपना देखती हैं। छोटे पर्दे की अभिनेत्री ने यह साबित कर दिया कि अगर आइडिया में दम हो और रिसर्च पक्की हो, तो ₹10 का फिटकरी से भी बड़ा साम्राज्य खड़ा किया जा सकता है।