Mother's Day Special Song: प्रिया सिंह के गाने 'वो माँ है' ने मचाई धूम, इंस्टाग्राम रील्स पर वायरल हुआ ममता का यह गीत

Mothers Day 2026 पर प्रिया सिंह का भोजपुरी गाना 'वो माँ है' सोशल मीडिया पर वायरल। Instagram Reels और YouTube पर लाखों व्यूज के साथ ट्रेंडिंग।

Mother's Day Special Song: प्रिया सिंह के गाने 'वो माँ है' ने मचाई धूम, इंस्टाग्राम रील्स पर वायरल हुआ ममता का यह गीत

Updated May 10 2026 03:17 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

पूरी दुनिया में आज मदर्स डे (Mothers Day) मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर जहाँ हर कोई अपनी मां के प्रति प्यार जाहिर कर रहा है, वहीं भोजपुरी संगीत की मशहूर गायिका प्रिया सिंह का एक गाना "वो माँ है" सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि अब तक इस पर लाखों की संख्या में इंस्टाग्राम रील्स और वीडियो बन चुके हैं। 


माँ की ममता को समर्पित है यह गीत

प्रिया सिंह की सुरीली आवाज में यह गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि गाना सुनते ही लोग तारीफ करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। गाने के बोल, "रब से बढ़कर है तू माँ", सीधे श्रोताओं के दिल को छू रहे हैं। इस गाने में मां के प्रति समर्पण दिखाई दे रहा है। इस गाने के भाव इतने गहरे हैं कि सुनने के बाद हर कोई अपनी माँ से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है।

Ads

यह भी पढ़ें:मां को समर्पित इस दिन की शुरुआत के पीछे छिपी है एक बेटी की भावुक प्रतिज्ञा, जानें क्या था वो कारण


सोशल मीडिया पर 'रील्स' की बाढ़

यूट्यूब पर लगभग 20 लाख व्यूज बटोरने के साथ-साथ, यह गाना इंस्टाग्राम और फेसबुक के साथ हर जगह ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। युवा अपनी मां के साथ तस्वीर और यादों को शेयर करके, इस गाने को बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। 

Ads


क्यों खास है मदर्स डे?

Mother's Day हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यह सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं, बल्कि मां के प्रति प्यार और उनके प्रति सम्मान और अहसास के लिए समर्पित है। इस साल प्रिया सिंह का गीत मदर्स डे को और खास बना रहा है।