RBI News: FY2027 में कैसा रहेगा क्रूड ऑयल और रुपया? जानें भारतीय रिजर्व बैंक का ताजा अनुमान

Indian Rupee Forecast 2027: RBI ने FY2027 के लिए कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल और रुपये का स्तर 94 प्रति डॉलर रहने का अनुमान जताया है। जानें क्या हैं इसके पीछे के मुख्य कारण।

RBI News: FY2027 में कैसा रहेगा क्रूड ऑयल और रुपया? जानें भारतीय रिजर्व बैंक का ताजा अनुमान

Apr 08 2026 04:04 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

  • Download
  • no image
  • no image

RBI Monetary Policy Report: भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के दो सबसे महत्वपूर्ण कच्चा तेल (Crude Oil) और भारतीय रुपया (INR पर अपना अनुमान जारी कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक तनाव और बाजार के अस्थिरता का असर घरेलू बाजार पर दिखने की संभावना है।


FY2027 में क्रूड ऑयल की कीमत: 85 डॉलर का अनुमान

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक FY2027 मैं कच्चे तेल की कीमत 85 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो सकती है। जो पिछले अनुमानों की तुलना में काफी अधिक है। इसका बढ़ाने का मुख्य कारण यह रहा की फाइनेंशियल ईयर 2026 की दूसरी छमाही में कच्चा तेल का कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल था। जिसे अब बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल कर दिया गया है।


भारतीय रुपया: 94 प्रति डॉलर तक गिरने की आशंका

Forex Market को लेकर RBI ने संकेत दिया है कि भारतीय रुपया पर दबाव बना रह सकता है। FY2027 पर रुपया 94 रुपए प्रति डॉलर बढ़ाने का अनुमान बताया जा रहा है, जो पहले 88 रुपए प्रति डॉलर था।

अगर डॉलर की उतार-चढ़ाव की बात करें तो भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मार्च 2026 में 95 रुपए प्रति डॉलर तक पहुंच गया था लेकिन इसमें अभी गिरावट देखी गई है।