Jail Star Movie: रौशन रोहि की फिल्म 'जेल स्टार' का ट्रेलर हुआ रिलीज, मचा बवाल, देखें वीडियो
रौशन रोहि की फिल्म जेल स्टार का तैसे रिलीज़ होते ही धमाल मचा रहा है, इस फील में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े दिग्गज कलाकार दिखाई दे रहें है.
Updated Apr 24 2026 12:33 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Jail Star Movie Raushan Rohi: मगही सिंगर रौशन रोहि की फिल्म 'जेल स्टार' का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही दर्शकों में एक अलग उत्साह देखने को मिला। ट्रेलर रिलीज होते ही इसे 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और यह यूट्यूब पर पांच नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
रौशन रोहि के साथ अभिनेत्री शिल्पी राघवानी ने मचाया धमाल
इस फिल्म में रौशन रोहि की हीरोइन के किरदार में शिल्पी राघवानी नजर आ रही हैं, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इन्होंने कई सारी फिल्मों और गानों में काम किया है, जो अब रौशन रोहि के साथ उनकी प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं।

अवधेश मिश्रा, आनंद मोहन और महेश आचार्य के साथ-साथ देव सिंह भी आए नजर
इस फिल्म में मगही सिंगर रौशन और शिल्पी के साथ-साथ अवधेश मिश्रा, आनंद मोहन, महेश आचार्य, देव सिंह, नेहा पाठक के साथ-साथ अन्य सुपरस्टार कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह फिल्म पवन सिंह और खेसारी लाल की फिल्मों को टक्कर दे रही है, क्योंकि इसमें सारे मुख्य कलाकार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।
इस फिल्म का ट्रेलर को पटना के एक भाव इवेंट के दौरान रिलीज किया जिसमें हजारों लोगों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। फिल्म के कहानी की बात करें तो या लव स्टोरी और रौशन रोहि पूरी जीवनी को दर्शाया गया है जिसमें रौशन रोहि अपने शुरुआती करियर से लेकर स्टार बनने तक की कहानीको दिखाएं हैं।