रितेश देशमुख से 10 साल छोटी होकर भी 'मां' का रोल करने पर ट्रोल हुईं भाग्यश्री! एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
Bhagyashree As Jijabai: राजा शिवाजी ब्लॉकबस्टर फिल्म में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने खुद से 10 साल बड़े रितेश देशमुख की मां का किरदार निभाने पर खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने इंटरव्यू में क्या कहा।
Updated May 25 2026 12:02 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
Raja Shivaji Marathi Movie: मराठी फिल्म में नया इतिहास लाने वाली रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीर माता राजमाता जीजाबाई का बेहद दमदार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। सोशल मीडिया पर फैंस इस बात को लेकर हैरान है कि रितेश देशमुख से 10 साल छोटी उम्र वाली भाग्यश्री ने उनकी मां का रोल क्यों निभाया?
यह भी पढ़ें: क्या भारत में औरत होना पाप है? पीएम मोदी समर्थक यूजर की भद्दी टिप्पणी पर भड़कीं कुनिका
हाल ही में भाग्यश्री ने इस विषय पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब आपको ऐसा ऐतिहासिक और पूजनीय किरदार निभाने का मौका मिले, जिसकी कहानियां सुनकर आप बड़े हुए हैं, उसे मना करने का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता। इसके अलावा, इतिहास में जीजाऊ एक युवा मां ही थीं।
भाग्यश्री ने एक दिलचस्प वाकया साझा करते हुए बताया कि उन्हें दिग्गज सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन ने फ़ोन कर कहा की वह असल जिंदगी में इतनी यूथफुल दिखती हैं की उन्हें स्क्रीन पर उम्रदराज दिखाने के लिए खास कैमरे का सहारा लेना पड़ेगा। बता दें कि भाग्यश्री खुद सांगली के पटवर्धन राजघराने से ताल्लुक रखतीं हैं, इसलिए उन्हें राजमाता जीजाबाई का यह किरदार बेहद भावनात्मक और खास लगा।