औरंगाबाद शहर के अदरी नदी के समीप तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हालत बताई जा रही है गंभीर
Updated Mar 18 2026 06:10 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद शहर के अदरी नदी के समीप तेज रफ्तार से आ रही बाइक और नियंत्रित होकर एक महिला को टक्कर मारी टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार आदरी नदी स्थित निवासी मुन्ना शर्मा की पत्नी चांदनी कुमारी नल के पास से पानी लेकर लौट रही थी। इस दौरान कुछ लोग आपस में बहस कर रहे थे। जिसमें एक युवक बाइक को तेजी से निकलने की कोशिश कर रहा था बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण चांदनी कुमारी को जोरदार टक्कर मार दी और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।