TCS Q4 Results: मुनाफे में 12% का उछाल, AI सेक्टर में बनाया दबदबा; निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान
TCS Q4 Results 2026: टीसीएस के मुनाफे में 12% का उछाल, नेट प्रॉफिट ₹13,718 करोड़ पहुंचा। कंपनी ने ₹31 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया और AI सेक्टर में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
Updated Apr 09 2026 09:57 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
TCS Q4 Results: भारत के सबसे बड़े आईटी सेवाप्रदान करने वाली कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपना वित्त वर्ष 2025-26 चौथी तिमाही (Q4FY26) के शानदार नतीजे घोषित कर दिए हैं। जारी किए हुए नतीजे चौंकाने वाले हैं। क्योंकि टीसीएस ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।
नेट प्रॉफिट में 12% की शानदार बढ़त
टीसीएस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार (YoY) पर 12% बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये रुपए तक पहुंच चुका है पिछले साल की तिमाही का आंकड़ा 12,224 करोड रुपए था। इसकी आई में भी10 परसेंट की वृद्धि देखी गई है और अब 70,698 करोड रुपए हो गई है।
| पैरामीटर | आंकड़े (Q4FY26) | विकास (YoY) |
|---|---|---|
| नेट प्रॉफिट | ₹13,718 करोड़ | 12% ↑ |
| कुल रेवेन्यू | ₹70,698 करोड़ | 10% ↑ |
| ऑपरेटिंग मार्जिन | 25.3% | 10 bps ↑ (QoQ) |
| कुल डील वैल्यू (TCV) | $12 बिलियन | मजबूत पाइपलाइन |
निवेशकों की चांदी: 31 रुपये का फाइनल डिविडेंड
कंपनी ने अपने शेयर कस्टमर को खुश करते हुए ₹31 प्रति शेयर के फाइनल डिवाइडेड की घोषणा कर दी है। TCS द्वारा लिया गया या फैसला निवेश को के भरोसे को और मजबूत करेगा। खासकर जब आईटी सेक्टर हाल के ही दिनों में उतार-चढ़ाव से गुजर रहा था।
AI बना ग्रोथ का इंजन: $2.3 बिलियन का रेवेन्यू
टीसीएल की सफलता में इस बार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का सबसे अहम भूमिका है कंपनी की COO आरती सुब्रमण्यन के मुताबिक, FY26 'AI एडॉप्शन' के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है
- AI रेवेन्यू: चौथी तिमाही में सालाना AI रेवेन्यू 2.3 अरब डॉलर के पार पहुंच गया।
- रणनीतिक साझेदारी: कंपनी ने अपने 'HyperVault' प्रोग्राम के जरिए OpenAI, AMD और ABB जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है।