MP Viral Girl Monalisa Bhosale Controversy: मध्य प्रदेश की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोसले की बढ़ी मुश्किलें, NHRC ने उम्र विवाद पर भेजा नोटिस
Monalisa Bhosale Controversy: क्या नाबालिग है एमपी की वायरल गर्ल मोनालिसा? NHRC ने केरल शादी और उम्र विवाद की जांच के दिए आदेश। 7 दिन में पुलिस को सौंपनी होगी रिपोर्ट। जानें पूरा मामला।
Updated Apr 10 2026 02:25 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Madhya Pradesh, India
Viral Girl Monalisa News: कुंभ के मेले में माल बेचते हुई वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले एक गंभीर कानूनी पचड़े में फंस गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मोनालिसा की उम्र को लेकर एक शिकायत पर कड़ा रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
अपनी उम्र को लेकर विवादों में फंसी मोनालिसा
मोनालिसा अपने उम्र को लेकर विवाद में फंस चुकी है। शिकायत में दावा किया गया कि Monalisa Bhosale भी नाबालिक है और उनकी शादी दस्तावेजों को हेराफेरी करके की गई है। आयोग ने की गई शिकायत को आधार बनाकर जांच करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़े:रश्मिका मंदाना को पिता से मिला करोड़ों का बंगला, विजय देवरकोंडा के साथ कुर्ग में मनाया जश्न
NHRC का एक्शन और 7 दिन का अल्टीमेटम
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के खरगोन पुलिस अधीक्षक (SP) को आधिकारिक नोटिस भेजकर 7 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और निर्देश दिया है कि मोनालिसा का जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जाए।
केरल के कलाकार से शादी और 'साजिश' के आरोप
मोनालिसा ने हाल में ही केरल के कलाकार फरमान खान से विवाह किया। जिस पर मोनालिसा के परिवार ने गंभीर सवाल उठाएं और कहा कियह शादी उनके बिना मर्जी से हुई है। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि मोनालिसा को बहला फुसलकर कर यह कदम उठाया गया है। मोनालिसा का जन्म 2009 में हुआ था और यह अभी कानूनी रूप से नाबालिक है।
दस्तावेजों में मोनालिसा नाबालिक निकली तो उसके न केवल शादी वैध घोषित होगी। बल्कि इसमें शामिल अन्य लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।