Ganja Smuggling Ranchi: 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत RPF को बड़ी सफलता, हटिया स्टेशन से 8.45 लाख का गांजा जब्त

रांची रेल मंडल में 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत बड़ी कार्रवाई। हटिया स्टेशन पर RPF और CIB ने ₹8.45 लाख के गांजे के साथ तस्कर विशाल पुरकायत को दबोचा। अंगुल (ओडिशा) से रांची लाया जा रहा था 16.900 किलो मादक पदार्थ। पूरी खबर पढ़ें।

Ganja Smuggling Ranchi: 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत RPF को बड़ी सफलता, हटिया स्टेशन से 8.45 लाख का गांजा जब्त

Updated Apr 09 2026 07:35 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Ranchi, Jharkhand, India

Ranchi News: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नारकोस' को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशन में चलाएं जा रहे इस अभियान के दौरान आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।


संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया तस्कर

मिली जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को हटिया आफ पोस्ट और सीबीआई रांची की टीम स्टेशन के परिसर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 2 के फुट ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक दो ट्रॉली बैग के साथ बैठा हुआ था। अधिकारियों ने जब उससे पूछताछ की तो उसनेअपनी पहचान विशाल पुरकायत (25 वर्ष), निवासी महराटोली, जगन्नाथपुर (रांची) के रूप बताया।


ट्रॉली बैग से निकला 16.900 किलो गांजा

पूछताछ करने के बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से तीन गांजे का पैकेट बरामद किया गया। जिसकी वजन 16 किलो 900 ग्राम थी। इस गंजे की कीमत बाजार में ₹8.45 लाख लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।


अंगुल से जुड़ा है तस्करी का नेटवर्क

आरोपी से जब पूछताछ किया गया तो आरोपी ने चौंकाने वाले खुला से किया उसने बताया कि 4 अप्रैल को रांची के धुर्वा निवासी समिति नामक युवक के कहने पर बस के माध्यम से उड़ीसा के अंगुल गया था। वहां से दो दिन रुकने के बाद 7 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ में 2 बैग सौपा और वह ट्रेन संख्या 18403 एक्सप्रेस के जनरल डब्बे में सफर करके हटिया पहुंचा था जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


कार्रवाई में शामिल टीम

इस सफल अभियान को पीसी/आरपीएफ/हटिया के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्य शामिल थे।

  • LSI: रीता कुमारी
  • ASI (RPF): अनिल कुमार
  • आरपीएफ स्टाफ: अमरेश कुमार, आर.के. सिंह
  • CIB स्टाफ: अरविंद कुमार यादव

आरपीएफ ने जब्त गांजे और आरोपी को जीआरपीएस/हटिया को सौंप दिया है। अगले दिन 8 अप्रैल कोसंबंधित धाराओं के साथ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। ताकि इस तस्करी से जुड़े मुख्य सरगनाओ तक पहुंचा जा सके।