UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: लोअर पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
UPSSSC ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (Lower PCS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
Updated Jun 01 2026 11:57 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Uttar Pradesh, India
UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा अवसर आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (Lower PCS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें कुल 2516 पद शामिल हैं, जिनमें विभिन्न विभागों में प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।
UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 : Overviews
- आयोग का नाम: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- लेख का नाम: UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026
- पदों की संख्या: 2516
- आवेदन शुल्क: ₹ 25/- (सभी श्रेणियों के लिए)
- आवेदन की प्रारंभ तिथि: 29 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जून 2026
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 18 जून 2026
- फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि: 25 जून 2026
- परीक्षा तिथि: जल्द ही घोषित की जाएगी
UPSSSC Lower PCS Notification 2026: योग्यता और आयु सीमा
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- PET स्कोरकार्ड: इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होनी अनिवार्य है।
- इसमें उम्मीदवार की न्यूनतम आयु (पद के अनुसार) 18 या 21 वर्ष होना चाहिए।
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी)।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाने के बाद "Live Advertisements" विकल्प पर क्लिक कर Lower PCS 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए लॉग इन करें।
- उसके बाद अपने सभी शैक्षणिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज़ को स्कैन करके अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें और फाइनल सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर लें।