औरंगाबाद में दिनदहाड़े लूट: होटल नीलम पैलेस में घुसकर मैनेजर समेत 4 कर्मियों को पीटा, नगदी और जेवरात लूटे

बिहार के औरंगाबाद में NH-19 स्थित होटल नीलम पैलेस में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट और मारपीट की। मैनेजर समेत चार कर्मचारी घायल हुए। अपराधी ₹25 हजार नकद, मोबाइल फोन और सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

औरंगाबाद में दिनदहाड़े लूट: होटल नीलम पैलेस में घुसकर मैनेजर समेत 4 कर्मियों को पीटा, नगदी और जेवरात लूटे

बिहार के औरंगाबाद जिले में बेखौफ बदमाशों ने नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-19 पर स्थित फार्म के समीप होटल नीलम पैलेस में घुसकर होटल के मैनेजर सहित चार कर्मियों की बेरहमी से पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया और काउंटर में रखी नगदी, मोबाइल समेत सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए। 


बीच-बचाव करने आईं महिला कर्मियों को भी नहीं बख्शा

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित कर्मियों ने बताया कि चार के संख्या में बदमाश अचानक होटल में आए और अंदर आते ही उन्होंने सबसे पहले काउंटर पर खड़े होटल के मैनेजर मनीष कुमार पर हमला कर दिया। इसके बाद होटल में मौजूद महिला कर्मचारी रीमा देवी, वीणा देवी और वेटर पिंटू कुमार ने उन्हें बचाने के लिए दौड़े। बदमाशों ने उन्हें भी बेहद बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट के दौरान चारों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। 

Ads


नगदी, सोने की अंगूठी और बाली लूटकर हुए फरार

बदमाशों ने मारपीट करने के बाद होटल में जमकर लूटपाट की। औरंगाबाद नगर थाने में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार महिला कर्मचारी रीमा देवी ने आरोप लगाया है की मारपीट के दौरान बदमाशों ने उनके कान की सोने की बाली मैनेजर मनीष कुमार की सोने की अंगूठी जबरन छीन ली। इसके बाद अपराधियों ने कैश काउंटर से ₹25000 नगद और एक मोबाइल फोन लूट कर मौके से फरार हो गए।

नगर थाना अध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और पुलिस विशेष टीम बनाकर लगातार छापेमारी कर रही है।

Ads