SSB Head Constable Non-GD Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, सैलरी और पूरी जानकारी

SSB Head Constable Non-GD Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, सैलरी और पूरी जानकारी

Mar 22 2026 05:19 am

Editor: Panthalassa Team | Location: India

  • Download
  • no image
  • no image

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 233 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें Steward, Communication, Electrician, Veterinary ट्रेड शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

एसएसबी हेड कांस्टेबल (नॉन-जीडी) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू हो गई है तथा अन्य मुख्य तिथि नीचे दी गई है

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 16 मार्च 2026
  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 21 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
  • फीस भुगतान करने की तिथि: 20 अप्रैल 2026
  • परीक्षा तिथि: जल्द ही जारी की जाएगी

आवेदन शुल्क (Application Fee)

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹100 है और एससी, एसटी और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क है। आप आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।


पदों का विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती में कुल 233 पद है जिसे अलग-अलग ट्रेडों में बांटा गया है

  1. Head Constable (Communication): 197
  2. Head Constable (Electrician): 29
  3. Head Constable (Veterinary): 05
  4. Head Constable (Steward): 02

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आवेदन करने से पहले अपने योग्यताओं को पूरी गहन तरीके से जांच कर लें 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • Communication: 12वीं पास (Science में Physics, Chemistry, Math) या डिप्लोमा
  • Steward: 10वीं/12वीं पास और Kitchen Management में डिप्लोमा।
  • Electrician: 10वीं पास और ITI सर्टिफिकेट
  • Veterinary: 12वीं (Biology) और Veterinary Stock Assistant में डिप्लोमा

  आयु सीमा (Age Limit)

  • Electrician: 18 से 25 वर्ष।
  • अन्य सभी पद: 18 से 27 वर्ष।
  • आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • होम पेज पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा
  • अब रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी पासवर्ड प्राप्त करना होगा
  • आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें आपको सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा
  • अब आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा
  • अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • अंत में फॉर्म को प्रिंट आउट जरूर लें 

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Official Website: Click Now 

Apply Online Link: Click Now

Home Page: Click Now