गया में दलित लड़की से छेड़छाड़; आरोपी ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी

गया में दलित लड़की से छेड़छाड़; आरोपी ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी

Updated Mar 22 2026 05:47 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Gaya Ji, Bihar, India

गया, (बिहार): बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में एक युक्ति के साथ छेड़खानी की गई और उसके परिवार के साथ मारपीट भी की गई। यह घटना बिहार सरकार पर एक बार फिर करने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल पैदा करती हैं।


खेत से घर लौटते समय युवती के साथ छेड़खानी

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने खेत से दोपहर के करीब 12:00 खेसारी का फसल काटने के बाद खलिहान लेकर जा रहे थे तभी झाड़ियां के पीछे घात लगाए बैठे आरोपी कन्हैया कुमार ने उसका रास्ता रोका और हाथ पकड़ लिया। जब पिता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा युवती के चिल्लाने पर उसका भाई मदद के लिए दौड़ा तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

Ads


थाने में शिकायत करने पर परिवार के साथ की गई मारपीट

घटना के बाद जब पीड़िता के पिता अपने पत्नी और ग्रामीणों के साथ थाने में कन्हैया कुमार के खिलाफ आवेदन देने थाने पहुंचे तो वहां पर मौजूद पिंटू सिंह उर्फ कारू सिंह,सब छोटू कुमार और नीतू देवी ने परिवार को देखते ही जाति सूचक आप शब्द का प्रयोग करने लगे। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने उन्हें भुइयां-हरिजन का कर अपमानित किया। साथ ही मारपीट की और घर पर दोबारा जाकर जान मारने की धमकी भी दिया और वहां से भगा दिया।


​पुलिस की कार्रवाई

अतरी थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Ads