NEET UG 2026 Re-exam Date: एनटीए ने घोषित की दोबारा परीक्षा की तिथि, 21 जून को होगा एग्जाम; पढ़ें पूरी डिटेल

NTA ने NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 21 जून 2026 को होगी। परीक्षा शहर और पता बदलने के लिए 21 मई तक neet.nta.nic.in पर विंडो खुली है।

NEET UG 2026 Re-exam Date: एनटीए ने घोषित की दोबारा परीक्षा की तिथि, 21 जून को होगा एग्जाम; पढ़ें पूरी डिटेल

Updated May 16 2026 06:37 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026 Re-examination) की दोबारा परीक्षा की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। एनटीए (NTA) द्वारा जारी किया गया पब्लिक नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा के सफल संचालन के लिए एजेंसी ने गाइडलाइन और जरूरी टाइमलाइन भी जारी कर दी है। 


NEET UG 2026 Re-Exam Schedule: परीक्षा का शेड्यूल और माध्यम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, इस परीक्षा को पूरी तरह ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

Ads
  • परीक्षा की तिथि: 21 जून 2026 (रविवार)
  • परीक्षा का समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक (IST)
  • परीक्षा का मोड: पेन और पेपर (Offline)
  • भाषाएं: यह परीक्षा देश भर में कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।


NEET UG 2026 Correction Window: परीक्षा शहर और पता बदलने का मौका

NTA ने छात्रों को अपने वर्तमान पते और परीक्षा के शहरों में सुधार करने का अंतिम अवसर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

  • संशोधन की अवधि: 15 मई से 21 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • आधिकारिक वेबसाइट: छात्र आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं।
  • शहरों का विकल्प: परीक्षार्थी अपनी पसंद के पहले (1st) और दूसरे (2nd) परीक्षा शहर का विकल्प चुन सकते हैं।


सुधार के लिए जरूरी नियम (Important Rules):

  • कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं: इस सुधार के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • सीमित सुधार: परीक्षा शहर और वर्तमान पते के अलावा फॉर्म में किसी अन्य विवरण (Particulars) को संशोधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • अंतिम तिथि: फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 21 मई 2026 रखी गई है। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • डिफ़ॉल्ट विकल्प: जो छात्र इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं करेंगे, उनका पुराना परीक्षा शहर ही मान्य रहेगा।


NEET UG 2026 Admit Card और सिटी इंटीमेशन पर अपडेट

NTA ने जारी की गई पब्लिक नोटिस में साफ किया है कि परीक्षा के शहर की सूचना और एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है। इसके अलावा, NEET UG 2026 से जुड़ी अन्य जानकारी भी इसी तारीख में जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Ads


NTA की अपील: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी अनौपचारिक खबर पर ध्यान न दें। परीक्षा से जुड़ी सभी सूचना एनटीए (NTA) के आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और सोशल मीडिया के माध्यम से ही प्राप्त करें। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in विजिट करते रहें। 

Ads