New COVID Variant 'Cicada' (BA.3.2): अमेरिका में तेजी से फैल रहा नया स्ट्रेन, क्या भारत पर होगा असर? जानें लक्षण और बचाव

अमेरिका में तेजी से फैल रहा है नया COVID वेरिएंट 'Cicada' (BA.3.2), क्या भारत को है इससे खतरा जाने। इस नए स्टैंड के लक्षण म्यूटेशन और वैक्सीन कितने सरदार है। अब तक यह दुनिया के 23 देश में फैल चुका है। इससे सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

New COVID Variant 'Cicada' (BA.3.2): अमेरिका में तेजी से फैल रहा नया स्ट्रेन, क्या भारत पर होगा असर? जानें लक्षण और बचाव

Updated Mar 27 2026 07:34 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

Cicada Covid Variant: दुनिया भर में एक बार फिर पुराने COVID-19  के वेरिएंटएस उभरने की खबर ने चिंता बढ़ा दिया है। इस नए स्ट्रेन का नाम Cicada है। यह वाइरस अमेरिका के कई राज्यों में तेजी से फैल रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इस वेरिएंट की हाई म्यूटेशन रेट (High Mutation Rate) को लेकर काफी अलर्ट पर है। क्या भारत को भी इस वायरस से खतरा है और इसके लक्षण क्या है।


क्या है Cicada (BA.3.2) वेरिएंट?

Cicada वेरिएंट, कोरोना वायरस का एक जेनेटिकली अलग लीनिएज (Lineage) है। यह वायरस JN.1 वेरिएंट काफी अलग है। जिसने पिछले साल पूरी दुनिया में तेजी से संक्रमण फैलाया था और कई लोगों की जान भी गई थी। यह वायरस का नाम Cicada इसलिए रखा गया है कि क्योंकि यह उन कीड़ों की तरह ही व्यवहार कर रहा है। यह वायरस काफी लंबे समय से सर्विलांस के बाहर था लेकिन अब अचानक अमेरिका के 25 से भी ज्यादा राज्यों में पाया गया है।

Ads


Cicada वेरिएंट के मुख्य लक्षण (Symptoms)

अब तक की जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें इसके लक्षण के बारे में बताया गया है कि इसका खास लक्षण सबसे ज्यादा देखा गया है जो निम्नलिखित प्रकार है।

  1. गले में भारी दर्द (Severe Sore Throat): इस वेरिएंट में गले में तेज दर्द और खराश की शिकायत सबसे ज्यादा मिल रही है।
  2. तेज बुखार या ठंड लगना: शरीर का तापमान बढ़ना या अचानक कपकपी छूटनाथकान और बदन दर्द: मांसपेशियों में खिंचाव और कमजोरी महसूस होना।
  3. खांसी और नाक बहना: सूखी खांसी और नाक बंद होना या बहना।
  4. सांस लेने में तकलीफ: गंभीर मामलों में या बुजुर्गों में सांस फूलने की समस्या हो सकती है।

अमेरिका के किन राज्यों में फैला है?

CDC (Centers for Disease Control and Prevention) के अनुसार, यह वायरस कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, टेक्सास, न्यू जर्सी, इलिनोइस, और पेंसिल्वेनिया सहित लगभग 25 से 29 अमेरिकी राज्यों में पाया गया है। एयरपोर्ट सर्विलांस और गंदे पानी (Wastewater) की जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है। 

Ads


क्या भारत को भी है Cicada वायरस से खतरा?

रिपोर्ट के माने तो Cicada वेरिएंट का मामला अभी भारत में सामने नहीं आया है। लेकिन खबर यह है कि अब तक यह वायरस दुनिया के लगभग 23 देश में फैल चुका है। इंटरनेशनल ट्रैवल को देखते हुए भारतीय स्वास्थ्य अधिकारी इस पर पहली नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे डरने की जगह बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। 


वैक्सीन और बचाव: क्या मौजूदा टीका असरदार है?

विशेषज्ञों का मानना है कि इतने सारे म्यूटेशन के कारण मौजूदा वैक्सिंग संक्रमण को रोकने में शायद पूरी तरह प्रभावित न हो। लेकिन अस्पतालों में भर्ती होने और गंभीर बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन भी असरदार हो सकता है।

Ads


बचाव के उपाय:

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें।
  • हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें।
  • अगर गले में दर्द या बुखार महसूस हो, तो तुरंत टेस्ट करवाएं और खुद को आइसोलेट करें।
  • कमरों में ताजी हवा (Ventilation) आने दें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए योग्य डॉक्टर से सलाह लें।

Ads