भारत सरकार ने दी तीन नई एयरलाइंस की मंजूरी, यात्रियों को मिलेगा यात्रा अधिक विकल्प
Updated Dec 24 2025 11:01 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
भारत सरकार ने तीन नई एयरलाइंस को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी है, तीनों एयरलाइंस को देश के आसमान में उड़ान भरने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दिया।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने तीनों एयरलाइंस के टीमों से मुलाकात की और उन्हें भारत के आसमानों में उड़ान भरने की मंजूरी भी दे दी। जिसमें शंख एयर,अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस शामिल हैं।
फिलहाल अभी शंकर हेयर को मंत्रालय के तरफ से एनओसी दिया गया है बाकी दोनों एयरलाइंस अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को इसी सप्ताह महत्वपूर्ण अनुमति दी गई है एनओसी मिलने के बाद तीनों एयरलाइंस लाइसेंस और तकनीकी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद उड़ान भरने की तैयारी कर सकेंगे।
Over the last one week, pleased to have met teams from new airlines aspiring to take wings in Indian skies—Shankh Air, Al Hind Air and FlyExpress.
While Shankh Air has already got the NOC from Ministry, Al Hind Air and FlyExpress have received their NOCs in this week.
It has… pic.twitter.com/oLWXqBfSFUAds— Ram Mohan Naidu Kinjarapu (@RamMNK) December 23, 2025
दुनिया के सबसे बढ़ते तेज बाजारों में भारत शामिल
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बनाए गए नीतियों के चलते भारत आज सबसे तेजी से बढ़ते हैं विमान बाजारों में शामिल हो चुका है।
राम मोहन नायडू ने कहा कि मंत्रालय के लगातार प्रयास रहा है कि भारत में अधिक से अधिक एयरलाइंस अपनी उड़ने भरे ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके और उन्हें उड़ान की विकल्प भी हो।