बक्सर में PM मोदी की हत्या की साजिश का भंडाफोड़: CIA से संपर्क करने वाला युवक गिरफ्तार, 22 दिन की मांगी थी मोहलत
PM Modi Assassination Plot: बिहार के बक्सर में PM मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा। CIA से संपर्क करने वाले अमन तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जानें क्या है 22 दिनों की मोहलत और पूरी साजिश।
Updated Apr 10 2026 09:28 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Buxar, Bihar, India
बक्सर (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या का साजिश रचने वाला के युवक बक्सर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमरी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कथित तौर पर अमेरिकी खुफिया विभाग एजेंसी CIA (Central Intelligence Agency) संपर्क कर उनसे यह घटना का अंजाम देने के लिए बड़ी रकम की मांग की थी।
सिमरी के आशा पड़री गांव से हुई गिरफ्तारी
बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक प्रधानमंत्री के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रहा है। जिसके तुरंत बाद सिमरी के आशा पड़री निवासी अमन तिवारी के घर पर छापेमारी की गई, और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
विदेशी एजेंसी CIA को भेजा था प्रस्ताव
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी अमन तिवारी अमेरिका खुफिया एजेंसी CIA को मैसेज देख भेज कर प्रधानमंत्री की हत्या की जिक्र करते हुए उसके बदले भारी-भरकम राशि की मांग की थी। और उसने इस काम को अंजाम देने के लिए 22 दोनों का समय भी मांगा था।
नेटवर्क का पर्दाफाश: दो अन्य साथी भी गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन तिवारी के साथ-साथ उसके दो साथी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि तीनों आरोपी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा है या युवक अकेले पागलपन भारी साजिश को अंजाम देने का कोशिश कर रहा था।