छात्र-छात्राओं को 'फ्री LPG सिलेंडर' देंगे सांसद पप्पू यादव, जानें हॉस्टल में रहने वालों को कैसे मिलेगा लाभ
Pappu Yadav Free LPG Cylinder Bihar: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार के हॉस्टल और लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में चल रहे एलपीजी गैस की समस्या को के कारण बढ़ती कीमतों को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है ताकि छात्रों को राहत मिल सके और उनकी पढ़ाई में किसी भी तरह का बड़ा ना आए।
छात्रों की रसोई पर संकट और पप्पू यादव का 'मास्टरस्ट्रोक'
भारत में पिछले कुछ दिनों से मिडल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण रसोई गैस का सप्लाई पर गहरा असर पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बिहार में कई जगह पर एलजी कीसमस्या की वजह से कालाबाजारी की भी खबरें सामने आ रही है। ऐसे में पटना और पूर्णिया जैसे शिक्षा केन्द्रो में रहने वाले छात्रों को खाना बनाने में बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद पप्पू यादव ने देश में चल रहे एलजी की किल्लत पर केंद्र सरकार को घूरते हुए कहा कि ‘महंगाई और किल्लत की सबसे ज्यादा मार उन बेटियों और बेटों पर पढ़ रही है जो घर से दूर रहकर अपना भविष्य बना रहे हैं।’
किसे मिलेगा LGP लाभ और क्या है प्रक्रिया?
पप्पू यादवके द्वारा घोषणा के बादहॉस्टल और लॉज में रहने वाले छात्र-छात्राओं को जिनके पास खुद का कोई अस्थाई कनेक्शन नहीं है और इमरजेंसी में गैस का कमी से जूझ रहे हैं। वे निम्नलिखित दस्तावेज दिखाकर आसानी से गैस सिलेंडर ले सकते हैं।
- पात्रता: बिहार के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी के छात्र।
- आवश्यक दस्तावेज: छात्रों को केवल अपना कॉलेज आईडी कार्ड (Identity Card) दिखाना होगा।
- छोटा सिलेंडर सुविधा: छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए विशेष रूप से छोटे गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आसानी से कैरी किया जा सके।
- इमरजेंसी सेवा: किसी भी आपात स्थिति में अगर छात्र के पास गैस खत्म होती है, तो वे निर्धारित केंद्रों से मदद ले सकेंगे।
बेटियों की सुरक्षा और पढ़ाई प्राथमिकता
पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अक्सर छात्राएं रात में गैस खत्म होने के बाद परेशान हो जाती है। उन्हें सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता रहती है ऐसे में एलपीजी गैस की कालाबाजारी कर रहे लोग महंगे दामों में गैस सिलेंडर उन तक पहुंचा रहे हैं। इसे रोकना सरकार की जिम्मेदारी हैऔर पप्पू यादव ने उन्हें आसानी से गैस उपलब्ध कराने की बात भी कही।
पप्पू यादव को अक्सर देखा जाता है कि बिहार में किसी भी मुसीबत में लोगों की मदद करने के लिए हमेशाआगे रहते हैं, इस बार भी एलपीजी गैस की कीमत को देखते हुए पप्पू यादव छात्र और छात्राओं की मदद करने के लिएआगे आए हैं।
