2026 में लॉकडाउन लगने वाला है क्या? मिडिल ईस्ट संकट के बीच सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी
भारत में लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी। हरदीप पुरी और किरेन रिजिजू ने 27 मार्च 2026 को स्पष्ट किया कि मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों और ऊर्जा आपूर्ति पर सरकार का बड़ा बयान यहाँ पढ़ें।
Mar 27 2026 03:42 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
Lockdown Rumours India 2026: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भारत में फिर से लॉकडाउन लगने की खबरें तेजी से सुर्खियों में है। ईरान और अमेरिका इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर पढ़ने लगा है। जिसे लेकर भारत सरकार ने हिंदुओं पर अपनी स्थिति की पूरी तरह स्पष्ट करती है।
हरदीप सिंह पुरी ने अफवाहों को बताया 'बेबुनियाद'
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर इन अफवाह को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार के पास लॉकडाउन लगाने के लिए कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
The global situation remains in flux, and we are closely monitoring developments across energy, supply chains, and essential commodities on a real-time basis.
Under the leadership of Hon’ble PM @narendramodi Ji, all necessary steps are being taken to ensure uninterrupted…
किरेन रिजिजू और निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वित्त मंत्री ने साफ कहा कि 2020 जैसी कोई भी पाबंदी या लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगी।

क्यों उड़ी लॉकडाउन की अफवाह?
भारत में लॉकडाउन लगने की अपवाह नए लोगों को एक बार फिर परेशान कर दिया है। इसका मुख्य कारण यह है कि पीएम मोदी ने हाल में ही संबोधित करते हुए कहा कि कोविड जैसी तैयारी और एकजुटता होने की जरूरत है। जिसे लोगों ने गलत तरीके से लॉकडाउन के संकेत के रूप में अपवाह फैलाना शुरू कर दिया है।
